फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Boy dropped from thirty feet height from bridge

खुदा की रहमत से रोजेदार ने काल को दी मात, पुल से 30 फीट नीचे गिरा था इमरान

Wed, 08 May 2019 06:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 08 May 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Boy dropped from thirty feet height from bridge
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कड़ी धूप और भीषण गर्मी के चलते बुधवार को रोजेदार इमरान(24) की जान पर बन आई। गोविंदपुरी पुल पर चक्कर आने से वह 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पीआवी सिपाहियों ने उसे हैलट भर्ती कराया।
विज्ञापन


चमनगंज के प्लाट नंबर-चार निवासी इमरान की प्रेम नगर में सिलाई की दुकान है। होश आने पर उसने बताया कि रमजान के त्योहार के चलते काम अधिक है, लेकिन गर्मी के चलते कारीगर नहीं मिल रहे हैं। इससे वह तनाव में था।
विज्ञापन

लेकिन वह खुद को संभाल न पाया

बुधवार को वह कारीगरों की तलाश में पैदल ही निकल पड़ा। गोविंद नगर जाने के लिए वह गोविंदपुरी पुराने पुल पर पहुंचा, तभी अचानक से चक्कर आ गया। लडखड़ाने पर उसने पुल की बाउंड्री पकड़कर संभालने की कोशिश की, लेकिन खुद को संभाल नहीं पाया।


अनियंत्रित होकर वह पुल से गिरकर मोटी केबल से टकरा गया। उसे पकड़कर संभालने की कोशिश की, लेकिन तेज धूप के कारण गर्म केबल को ज्यादा देर तक पकड़कर नहीं रख सका। केबल छोड़ते ही वह पुल से नीचे आ गिरा, जिससे उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोटे आईं।

डॉक्टरों ने भी उसकी हालत गंभीर बताई है। इधर, घटना की जानकारी के बाद उसके परिवार वाले भी हैलट पहुंच गए। थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्र ने बताया कि बातचीत के बाद युवक के रोजा में भीषण गर्मी से गश खाकर गिरने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed