{"_id":"5d10b8038ebc3e0c213881f4","slug":"boy-died-due-to-current-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कूलर में पानी भरते समय करंट की चपेट में आया किशोर, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कूलर में पानी भरते समय करंट की चपेट में आया किशोर, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
Mon, 24 Jun 2019 05:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 24 Jun 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
आदित्य की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में सोमवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।
यह घटना राजापुर कस्बे के रुपौलिहा टोला की है। यहां आदित्य (17) पुत्र घनश्याम जायसवाल अपने घर के बाहर रखे कूलर में पानी डाल रहा था कि अचानक गिर पड़ा। यह देख पड़ोस में रहने वाली लड़की ने कुछ दूर मुख्य चौराहा में स्थित दुकान जाकर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
आनन- फानन में परिजन घर पहुंचे और आदित्य को लेकर पास के अस्पताल गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसरा आदित्य इकलौता पुत्र था। घटना की जानकारी मिलते ही आदित्य के दोस्तों का तांता लग गया। हर कोई इस घटना से हतप्रभ दिखा।