{"_id":"5bd5c7e5bdec224291204dc3","slug":"boy-did-wrong-with-goat-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हवस के दरिंदे ने बकरी से किया अप्राकृतिक यौनाचार, नग्न अवस्था में दीवार कूद कर भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवस के दरिंदे ने बकरी से किया अप्राकृतिक यौनाचार, नग्न अवस्था में दीवार कूद कर भागा आरोपी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 29 Oct 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के हमीरपुर जिले में बकरी से अप्राकृतिक यौनाचार करने की घटना सामने आई है। घटना से इलाके में सनसनी फैली है। मामला जिले के मौदहा कस्बे के तकिया मोहल्ले का है। यहां एक सिरफिरे युवक ने पशुशाला में घुसकर बकरी के साथ कुकर्म किया। बकरी की आवाजें सुनकर पशु मालिक और उसके अन्य साथी पशुशाला पहुंचे। सभी ने बकरी के साथ हुई दरिंदगी को देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पशुशाला के मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि मामाले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
बकरी के साथ कुकर्म कर दिया
डेमो पिक
मौदहा कस्बे के तकिया मोहल्ला स्टेशन मार्ग में सिरफिरे ने रऊफउद्दीन उर्फ पप्पू दुरमुट के पशुशाला में घुसकर उसकी बकरी के साथ कुकर्म कर दिया। बकरी का शोर सुन पशु मालिक और उसके अन्य साथी वहां पहुंच गए। तभी युवक नग्न अवस्था में दीवार कूद कर भाग निकला। लोगों ने खदेड़कर उसकी शिनाख्त कर ली मगर पकड़ नहीं सके। कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि मामाले की जांच की जा रही है।
