फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boy dead due to current mobile charging

मोबाइल चार्जिंग करते समय लगा करंट, किशोर की मौत

Sun, 09 Oct 2016 07:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
boy dead due to current mobile charging
डेमो

विज्ञापन

महोबा के थाना खरेला के ग्राम बरायं में मोबाइल चार्जिंग पर लगाते समय करंट लगने से एक किशोर झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला ले गए। लेकिन, डाक्टर न मिलने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले जाते समय रास्ते में किशोर की मौत हो गई। 
 

ग्राम बरायं निवासी प्रेमशंकर (16) पुत्र झुग्गीलाल अहिरवार रविवार की सुबह करीब छह बजे मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली के बोर्ड पर चार्जर लगा रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर जमीन पर गिर गया।

विज्ञापन

 

परिजन प्रेमशंकर को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला ले गए। लेकिन, वहां डाक्टर ही नहीं मिला। हालत बिगड़ने पर परिजन किशोर को सीएचसी चरखारी ले जाने लगे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed