{"_id":"63845f961e6fd74e8b765a24","slug":"boy-committed-suicide-in-hardoi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी, परिजन बोले- इस जिद पर अड़ा था बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी, परिजन बोले- इस जिद पर अड़ा था बेटा
Mon, 28 Nov 2022 01:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Nov 2022 01:16 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में किशोर के आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में बेंहदर के कासिमपुर थाना क्षेत्र के मुहिदीनपुर गांव में रविवार रात एक किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजन आनन-फानन किशोर को सीएचसी लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सुबह पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम मुहिदीनपुर निवासी मलखे (60) ने बताया कि उसका 13 वर्षीय पुत्र अजय कुमार गांव के ही एक स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ाई करता था। रविवार देर रात 9.30 बजे अजय खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। थोड़ी देर बाद उसको उल्टी हुई तो उसने जहरीला पदार्थ खाने की बात कही। परिजन आनन-फानन सीएचसी लाये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पिता मलखे ने बताया कि बेटा साइकिल दिलाने की जिद कर रहा था। इसी के चलते जहर खाकर जान दी है। मृतक परिवार में चार भाइयों में सबसे छोटा था। एसओ महेश चंद्र ने बताया कि परिजनों ने आरोप नहीं लगाए हैं। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन