फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Boy and girl die after being hit by train

Kanpur News: ट्रेन से कटकर युवक व युवती की मौत

Tue, 16 Jul 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Boy and girl die after being hit by train
इटावा/भरथना। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के रामनगर रेलवे फाटक के पास मंगलवार दिन में करीब 11 बजे ट्रैक पार कर रही युवती जोधपुर हावड़ा ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। युवती के पास मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त शांति काॅलोनी मोहल्ले के अंबेडकर पार्क के पास रहने वाली प्रिया (21) पुत्री मारुथ कुमार गौतम के रूप में हुई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे इटावा से कानपुर की तरफ जा रही समर स्पेशल ट्रेन की चपेट में भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर एक युवक की कटकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन को आता देखकर युवक पटरी पर कूद पड़ा। शिनाख्त नहीं होने पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

........................................
सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से मारपीट
इटावा। जसवंतनगर की पीआरवी गाड़ी चालक मनोज कुमार ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसमें बताया कि 12 जुलाई की रात 11 बजे सूचना साथी सिपाही अजय कुमार के साथ रमपुरा गांव पहुंचा। जहां शिकायकर्ता पूजा निवासी रमपुरा ने बताया कि उसके पति धर्म प्रकाश ने मारपीट की है। तभी गांव का ही सोनू आया और गाली गलौज करने लगा। समझाने का प्रयास किया तो ईंट उठाकर मारकर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed