फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Boundary expansion will happen in Nagar Panchayat Naraini, Baberu and Tindwari

नगर पंचायत नरैनी, बबेरू और तिंदवारी में होगा सीमा विस्तार

Fri, 29 Apr 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Boundary expansion will happen in Nagar Panchayat Naraini, Baberu and Tindwari
बंादा। दिसंबर में संभावित निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच जनपद की तीन नगर पंचायतों में सीमा विस्तार व नए सिरे से परसीमन होगा। 2011 की जनगणना के आधार पर वार्डों का परसीमन किया जाएगा। शासन ने जिलाधिकारियों को परिसीमन व वार्डों के निर्धारण के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नरैनी, बबेरू और तिंदवारी में सीमा विस्तार होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव के पूर्व वर्ष 2016 में नगर निकायों में सीमा विस्तार और वार्डों का परिसीमन वर्ष 2001 की जनगणना के आधार पर किया गया था। नगर पालिका बांदा में तीन व अतर्रा में एक वार्ड सहित नगर पंचायत नरैनी, बिसंडा में एक-एक वार्ड बढ़े थे। दिसंबर माह में संभावित चुनाव के मद्देनजर फिर परिसीमन को अंतिम रूप देना शुरू हो गया।
विज्ञापन

जनपद की नगर पंचायत नरैनी, बबेरू व तिंदवारी में सीमा विस्तार किया जाएगा। नए परिसीमन में कई नए वार्डों के सृजन व 50 हजार से अधिक की ग्रामीण आबादी के नगर निकायों में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। एलबीसी सोनिया सिंह चौहान का कहना है कि निकायों मे सीमा विस्तार व वार्ड निर्धारण के लिए जल्द बैठक बुलाई जाएगी। इसमें सीमा विस्तार व वार्ड निर्धारण पर चर्चा होगी। 20 मई तक इसे पूरा कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कितने बढ़ सकते हैं वार्ड
तिंदवारी/बबेरू/नरैनी। नगर पंचायत तिंदवारी की आबादी 13576 है। यहां 10 वार्ड हैं। नए परिसीमन में 15 हजार ग्रामीण आबादी के नगर पंचायत में शामिल होने और चार वार्डों के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी प्रकार बबेरू नगर पंचायत की आबादी 15156 व वार्ड 12 है। यहां की 20 हजार ग्रामीण आबादी के नगर पंचायत में शामिल होने की संभावना है। यहां भी दो से तीन वार्डों के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। नरैनी नगर पंचायत की आबादी 13400 व वार्ड 12 है। यहां 4 हजार की आबादी के नए परिसीमन में शामिल होने व दो वार्डों के बढ़ने की संभावना है।
कैसे होगा वार्डों का निर्धारण
- निकाय क्षेत्र की जनसंख्या को कक्षों की संख्या से विभाजित कर प्राप्त होने वाली औसत जन संख्या के समान हो। विशेष परिस्थितियों में जन संख्या एक दूसरे वार्ड से 15 प्रतिशत ही कम या ज्यादा होगी।
- सीमा का विस्तार भौगोलिक स्थिति पक्की सड़क, रेलवे लाइन, मोहल्ले के नाम से किया जाएगा। मानचित्र में इनका उल्लेख किया जाएगा। मोहल्ले के नाम स्पष्ट कर सभी सीमाएं स्पष्ट रूप से अंकित की जाएगी।
- एक परिवार के सभी सदस्यों को एक ही वार्ड में रखा जाएगा। नए वार्ड में पूरे मोहल्ले को रखने का प्रयास किया जाए। एक से अधिक मोहल्ले होने पर उनको एक दूसरे से सहयुक्त रखा जाए।
- नए वार्डों के परिसीमन में यदि एक वार्ड से दूसरे वार्ड में मतदाताओं को स्थानांतरित करने की आवश्यकता हो तो सभी मतदाता एक वार्ड में स्थानांतरित किए जाएं।

- अनुसूचित जातियों की अधिकतम जनसंख्या वाले वार्ड को संख्यांकित किया जाएगा और संख्या 1 की अपेक्षा अनुसूचित जातियों की कम जनसंख्या वाले वार्ड को 2 संख्यांकित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed