फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Border dispute of UP and MP Police, dead body lying for five hours, many marks of injuries on the body

महोबा में मानवता शर्मसार: पुलिस का सीमा विवाद, पांच घंटे तक पड़ा रहा शव, शरीर पर चोटों के निशान

Sun, 26 Mar 2023 07:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Mar 2023 07:05 PM IST
सार

यूपी-एमपी की सीमा पर शव पड़ा होने की सूचना पर दोनों जिलों की पुलिस पहुंची थी। सूचना के बाद भी राजस्व विभाग की टीम न पहुंचने से महोबा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
Border dispute of UP and MP Police, dead body lying for five hours, many marks of injuries on the body
पिपरामाफ के पास खड़ी दोनों थानों की पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में कैमाहा-नौगांव मार्ग पर पिपरामाफ गांव के पास एक 25 वर्षीय युवक का शव चादर में बंधा मिला। युवक के शरीर में कई जगह चोटों के निशान होने के चलते हत्या कर शव फेंके जाने की आंशका जताई गई। सूचना पर यूपी व एमपी के थानों की पुलिस पहुंची।

विज्ञापन

वहीं, दोनों प्रदेशों की पुलिस के सीमा विवाद के चलते पांच घंटे तक शव पड़ा रहा। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना से ग्रामीण भड़क गए।  इसके बाद महोबा के श्रीनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पिपरामाफ व लुहेड़ी गांव के बीच सड़क किनारे युवक का चादर में बंधा शव पड़ा देख ग्रामीणों ने रविवार की सुबह करीब 10 बजे थाना श्रीनगर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची श्रीनगर पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर 55 फीट तक मध्यप्रदेश की सीमा लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे तक पड़ा रहा शव
 इस पर थानाध्यक्ष ने मध्यप्रदेश के नौगांव थाने के थानाध्यक्ष दीपक यादव को सूचना दी। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और एक-दूसरे की सीमा में शव पड़ा होने की बात करती रही। पांच घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी शव न उठाए जाने से ग्रामीण भड़क गए।

शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
 तब नौगांव थाने की पुलिस मौके से खिसक गई। इसके बाद में श्रीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेजा। सीमा विवाद में पांच घंटे तक शव पड़ा रहने की मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। मृतक के पास से किसी भी प्रकार का पहचान पत्र बरामद न होने से शिनाख्त नहीं हो सकी।

शरीर पर मिले कई चोटों के निशान
थानाध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि सीमा विवाद की सूचना नायब तहसीलदार को दी गई थी, लेकिन राजस्व विभाग की टीम नहीं आई। इससे सीमा विवाद नहीं सुलझ सका और स्थानीय पुलिस को पोस्टमार्टम कराना पड़ा। बताया कि मृतक के शरीर में चोटों के कई निशान है। इसके चलते हत्या कर शव फेंकने की आशंका है।

पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। उधर, नायब तहसीलदार धनराज पटेल का कहना है कि श्रीनगर पुलिस की सूचना के आधार पर उन्होंने चकबंदी अधिकारी को सूचना दी थी। उनका कहना था कि पिपरामाफ गांव चकबंदी प्रक्रिया के अधीन है। इसके चलते राजस्व विभाग की टीम नहीं गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed