{"_id":"589f11464f1c1be71737b629","slug":"bookies-network-active-near-ipl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल करीब, परवान चढ़ने लगा सटोरियों का नेटवर्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल करीब, परवान चढ़ने लगा सटोरियों का नेटवर्क
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:05 PM IST
सार
क्रिकेट में हार-जीत पर लग रहे दांव
सट्टा लगाने वालों में अधिकांश युवा वर्ग
विज्ञापन
डेमो
विस्तार
आईपीएल शुरू होने से पहले एक बार फिर से सट्टा बाजार गर्म हो चुका है। सटोरियों का नेटवर्क भी परवान चढ़ने लगा। जिन देशों में सट्टेबाजी लीगल है वहां से वेबसाइट के जरिए बड़ा कारोबार करने की तैयारी भी जोरों-शोरों से चल रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
सर्विलांस की मदद से हुआ खुलासा
डेमो
सर्विलांस की मदद से खुलासा होने पर पुलिस भी चौकन्ना हो गई और कई सटोरियों के ठिकानों पर छापा मारी अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल, कोई हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के इन जिलों से चल सट्टा कारोबार
डेमो
बता दें अगले माह से आईपीएल मैच शुरू हो रहे हैं। यूपी पुलिस को जानकारी मिली है कि यूपी के चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा समेत कई जनपदों में सटोरिया अपना जाल फैलाए हैं। इन्हीं जनपदों से हाल ही में इंग्लैंड से हुई वन-डे सीरीज में भी खूब हार-जीत के दांव लगे।
रातोंरात मालामाल होने के लालच में मोटी रकम का लग रहा सट्टा
डेमो
गैंग का सरगना नहर पटरी के पास स्थित एक घर से क्रिकेट सट्टा का संचालन कर रहा है। दांव लगाने वालों में अधिकांश युवा वर्ग है। रातोंरात मालामाल होने के लालच में मोटी रकम क्रिकेट मैचों में लगा रहे हैं।
सर्विलांस की मदद से जब इसका खुलासा हुआ तो पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि इनकी तलाश जारी है। संदिग्ध लोगों ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए हैं। भनक लगते ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
सर्विलांस की मदद से जब इसका खुलासा हुआ तो पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि इनकी तलाश जारी है। संदिग्ध लोगों ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए हैं। भनक लगते ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।