फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Book Shop Blasters win thanks to powerful batting by Himanshu and Yogesh.

Kanpur News: हिमांशु-योगेश की दमदार बल्लेबाजी से बुक शॉप ब्लास्टर्स जीती

Wed, 07 Oct 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Book Shop Blasters win thanks to powerful batting by Himanshu and Yogesh.
कानपुर। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) मैदान पर चल रही बीपी क्रिकेट लीग में मंगलवार को बुक शॉप ब्लास्टर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सागर लायन को नौ विकेट से हरा दिया। नाबाद अर्धशतक जड़ने वाले हिमांशु सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

सागर लायन ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 143 रन बनाए। गौरव कुशवाहा ने छह चौकों की मदद से 42 रन की पारी खेली। आशीष सिंह, हिमांशु सिंह परिहार और शादाब आजमी ने एक-एक विकेट लिया। बुक शॉप ब्लास्टर्स ने 16.5 ओवर में एक विकेट पर 146 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। योगेश यादव ने 39 गेंदों पर 53 रन बनाए। हिमांशु सिंह परिहार ने 41 गेंदों पर नाबाद 54 रन की शानदार पारी खेली। मुकाबले का शुभारंभ आरबीआई के उप महाप्रबंधक अजय सिसोदिया, आईपीएल खिलाड़ी अंकित राजपूत, कृष्ण कुमार दुबे और लीग आयोजक नीलेश खंडेलवाल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed