फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bond of relationships is getting weaker with advancing age even people above 50 years are applying for divorce

खास खबर: ढलती उम्र में कमजोर हो रही रिश्तों की डोर, 50 साल से अधिक के लोग भी दे रहे तलाक की अर्जियां

Sun, 04 May 2025 05:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 May 2025 05:21 PM IST
सार

Kanpur News: नायब शहरकाजी कारी सगीर आलम हबीबी ने बताया कि कई मामलों में पति ही अलग होने की ख्वाहिश लेकर आते हैं। तर्क रहता है कि जब वह काम करते थे, तो सभी का ख्याल रखते थे। अब उनका न तो बच्चे ख्याल रखते हैं और न ही पत्नी।

विज्ञापन
bond of relationships is getting weaker with advancing age even people above 50 years are applying for divorce
तीन तलाक - फोटो : ANI

विस्तार

कानपुर में प्रेम और विश्वास पर टिके पति-पत्नी के रिश्ते ढलती उम्र के साथ मजबूत होने के बजाय कमजोर पड़ रहे हैं, जो टूटने की कगार तक पहुंच रहे हैं। यह हकीकत वन स्टाॅप सेंटर, परिवार परामर्श केंद्र और दारुलकजा में पहुंच रहे मामले बयां कर रहे हैं। यहां हर महीने आने वाले 100 से 200 मामलों में 10 से 15 फीसदी अर्जियां ऐसी हैं, जिनमें शिकायतकर्ताओं की उम्र 50 से ऊपर के हैं, जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर या अन्य कारणों के चलते तलाक लेना चाहते हैं।

विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर, जिला विधिक सेवा कार्यालय, लोक अदालत, परिवार परामर्श केंद्र और दारुलकजा में हर महीने दंपतियों के बीच मनमुटाव से संबंधित मामले आते हैं। इनमें 50 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों की भी अर्जियां शामिल हैं, जो एक-दूसरे से अलग होना चाहते हैं। इनके कारण भी बड़े अजीब है। यह अर्जियों में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, एक-दूसरे पर ध्यान न देना, बच्चे बड़े होने के बाद जिम्मेदारी से बरी होने का हवाला देकर तलाक दिलवाने की मांग करते हैं।

विज्ञापन

बढ़ती उम्र में पति अपनी पत्नी का ध्यान नहीं रखते
वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर राबिया सुल्ताना ने बताया कि अधिक उम्र के बावजूद कभी पत्नी तो कभी पति तलाक दिलवाने की अर्जी लेकर आते हैं। कोशिश की जाती है कि दंपती मेें समझौता हो जाए। नित्या चावला ने बताया कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले सबसे ज्यादा आते हैं। अधिकतर महिलाओं की शिकायत रहती है कि बढ़ती उम्र में पति उनका ध्यान नहीं रखते। इनका ध्यान दूसरी महिलाओं पर अधिक है। वह घुटन भरे माहाैल में अब पति के साथ नहीं रहना चाहती हैं।

पति ही अलग होने की ख्वाहिश लेकर आते हैं
नायब शहरकाजी कारी सगीर आलम हबीबी ने बताया कि कई मामलों में पति ही अलग होने की ख्वाहिश लेकर आते हैं। तर्क रहता है कि जब वह काम करते थे, तो सभी का ख्याल रखते थे। अब उनका न तो बच्चे ख्याल रखते हैं और न ही पत्नी।

विज्ञापन

  • रेलबाजार निवासी खुर्शीदा की शादी को 25 साल हो गए। अब वह पति से अलग होना चाहती हैं। इनका 22 साल का बेटा है। कहना है कि अब वह बेटे के साथ रहेंगी। हमारी शुरू से कभी बनी नहीं। बच्चे की वजह से इतने साल निभा लिए। अब मुझे अलग होना है।
  • काकादेव निवासी पूनम ने बताया कि उनकी शादी 30 की उम्र में हुई। शादी के बाद पति से एक महीने भी नहीं बनी तो वह मायके चली आईं। पति तलाक नहीं दे रहे हैं और न ही मायके से लेने आए। बेटा 19 साल का है। पति अब चाहते हैं कि वह साथ में रहें।
  • शास्त्रीनगर निवासी एक महिला के पति 58 साल के हैं। उनका कहना है कि इस उम्र में पति का दूसरी महिला के साथ अफेयर है। हमसे कहते हैं कि साथ में रहना है तो रहो, नहीं तो मायके चली जाओ। इस उम्र में मैं कहां जाऊं। दो बेटियों की शादी कर दी है। बेटा अभी छोटा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed