फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bombs explode at fireworks site during bundelkhand gaurav mahotsav in Chitrakoot, two dead

चित्रकूट में बड़ी घटना: बुंदेलखंड गौरव कार्यक्रम के दौरान फटे बम, चार लोगों की मौत; सीएम योगी ने जताया शोक

Wed, 14 Feb 2024 08:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Feb 2024 08:16 PM IST
सार

यूपी के चित्रकूट में चल रहे बुंदेलखंड गौरव कार्यक्रम में अचानक बम फट गया। हादसे में चार की मौत हो गई। हादसे में आसपास जो वाहन खड़े थे उन गाड़ियों के शीशे चटक गए।

विज्ञापन
Bombs explode at fireworks site during bundelkhand gaurav mahotsav in Chitrakoot, two dead
बुंदेलखंड गौरव कार्यक्रम में फटा बम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले से बड़ी खबर आई है। शहर में चल रहे बुंदेलखंड गौरव कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी स्थल पर अचानक कुछ बम फटे। इससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल लोगों की भी मौत हो गई है। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास जो वाहन खड़े थे उन गाड़ियों के शीशे चटक गए। वहीं मुख्यमंत्री ने भी घटना को लेकर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये तथा घायलों के उपचार हेतु 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर फिलहाल बुंदेलखंड उत्सव कार्यक्रम को रोक दिया है। बताया गया कि शाम को इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों को आना था।
विज्ञापन


दो दिवसीय बुंदेलखंड महोत्सव का आज बुधवार को दूसरा दिन था। रात में आतिशबाजी का कार्यक्रम होना था, जहां मंच के पीछे पटाखे रखे गए थे। बताया जा रहा है कि अचानक विस्फोट हुआ और जमीन में 5 से 6 फीट गहरा गड्ढा हो गया। एक युवक का शव 20 फीट ऊंचे छत पर मिला है, यह कार्यक्रम चित्रकूट इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि आतिशबाजी स्थल पर हादसे में चार की मौत हुई है। इस संबध में कार्यक्रम में आतिशबाजी का काम कराने वाली डोंप कंपनी के संचालक व व्यवस्थापक मुंबई के हर्ष कामदार व इंदौर के पंंकज जाट समेत 15 अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनके खिलाफ धारा 286, 336,338, 304 आईपीसी व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज है। कोतवाल ने बताया कि इस कंपनी के छह लोगों को कोतवाली में पूछताछ के लिए बैठाया गया है।


मुख्यमंत्री ने घटना पर प्रकट किया दुःख, आर्थिक मदद की घोषणा की
वहीं मुख्यमंत्री ने भी घटना को लेकर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये तथा घायलों के उपचार हेतु 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। साथ ही एडीजी प्रयागराज जोन की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच कराए जाने के निर्देश दिए हैं और दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed