फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Only 300 farmers received fertilizer

Chitrakoot News: 300 किसानों को ही मिली खाद

Sat, 24 Oct 2026 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 24 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Only 300 farmers received fertilizer
पहाड़ी (चित्रकूट)। बोआई सीजन में खाद की मांग बढ़ने के साथ पहाड़ी की किसान सेवा समितियों पर भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से दक्षिणी कृषक सेवा समिति पर महिला-पुरुष किसानों की लंबी कतार लगी रही। ऐसे में 300 किसानों को खाद मिली सकी, वहीं 300 को लौटना पड़ा।
समिति पर 650 बोरी खाद का स्टॉक है जबकि 600 से अधिक किसान पहुंच गए। व्यवस्था के तहत 300 किसानों को ही टोकन देकर दो-दो बोरी खाद दी गई। उत्तरी किसान सेवा समिति पर भी 500 से अधिक किसान पहुंचे। यहां 500 बोरी खाद उपलब्ध है और 270 किसानों को टोकन बांटे गए हैं। स्टॉक से ज्यादा किसान पहुंचने से वितरण में दबाव बना हुआ है।
दक्षिणी कृषक सेवा समिति पर शनिवार सुबह से ही खाद के लिए किसानों की लंबी लाइन लग गई। वितरण शुरू होते ही भीड़ और बढ़ गई। सचिव अनुसिया तिवारी ने बताया कि टोकन के आधार पर खाद वितरण किया जा रहा है। सभी किसानों को खाद मिलेगी। जिन किसानों को टोकन मिला है, केवल वही समिति पर आएं, ताकि व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन

---
2300 टन से ज्यादा डीएपी-एनपीके का स्टॉक
चित्रकूट। जिले में डीएपी और एनपीके की किल्लत नहीं है। यहां पर पर्याप्त डीएपी-एनपीके स्टॉक में उपलब्ध है। जिला कृषि अधिकारी आरके वर्मा ने बताया कि 126 फुटकर केंद्रों पर 2303.6 मीट्रिक टन उर्वरक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील कर्वी में सबसे ज्यादा स्टॉक है। यहां 54 विक्रेताओं के पास 792.65 टन उर्वरक है, जिसमें 566.35 टन डीएपी और 226.3 टन एनपीके शामिल है। राजापुर तहसील के 19 विक्रेताओं के पास 545.95 टन, मऊ के 35 विक्रेताओं के पास 612.7 टन और मानिकपुर के 18 विक्रेताओं के पास 352.3 टन उर्वरक है।
जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। जिन्हें बुवाई के लिए डीएपी-एनपीके चाहिए, वह अपने प्राप्त कर सकते हैं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed