फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bomb exploded in the farm, female farmer injured

चित्रकूट: खेत में फटा बम महिला किसान घायल, तेज धमाके के बाद पूरे गांव में मची अफरा-तफरी

Mon, 30 Mar 2020 08:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 30 Mar 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Bomb exploded in the farm, female farmer injured
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में भरतकूप थानाक्षेत्र के करारी गांव में खेत में फसल काट रही महिला के पास अचानक देशी बम फट गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल होकर खेत मेें ही बेहोश हो गई। तेज धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में अफरातफरी मची।
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बम धमाके की जानकारी पर तत्काल एक्शन में आई पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। सोमवार को करारी गांव निवासी नीतू यादव (२७) पत्नी काशी प्रसाद अपने खेत में फसल काट रही थी।
विज्ञापन


शाम को अचानक खेत में पहले से ही फसल के बीच रखे बम पर हंसिये का वार हुआ तो तेज धमाका हुआ। जबतक कोई कुछ समझ पाता तबतक महिला गिरकर बेहोश हो गई। आसपास के लोग दौड़कर आए। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान महिला को होश आया और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। उधर बम धमाके से पुलिस सतर्क हो गई। भरतकूप थाने की पुलिस टीम गांव पहुंची और फटे बम के टुकडे व अन्य सामग्री को बरामद किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह देशी बम है जो अक्सर शिकारी जानवरों का शिकार करने के लिए खेतों के बीच रखते हैं।


जैसे ही जानवर खेत में घुसकर फसल खाते हैं तो बम उनके मुंह में फट जाता है। इसके बाद वह जानवर को ले जाते हैं। थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि कोई शक्तिशाली बम नहीं था। यह जानवरों का शिकार करने वाले ही रखते हैं। इसकी जानकारी की जा रही है। ग्रामीणों से पूंछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed