फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bollywood star john abrahm in amar ujala samwad event

पिता ने कभी रिश्वत नहीं ली, मैं कभी पैसे के लिए शादियों में नहीं नाचता : जॉन अब्राहम

Wed, 28 Mar 2018 08:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा/प्रशांत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
प्रभापुंज मिश्रा/प्रशांत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 28 Mar 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
bollywood star john abrahm in amar ujala samwad event
जॉन अब्राहम
कानपुर में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने अपने फिल्मी करियर के बारे में लोगों से खुलकर बातचीत की। जॉन ने बताया कि अवार्ड फंक्शन एक जोक की तरह है। यहां सबकुछ फिक्स है। इसलिए मैं वहां नहीं जाता।
विज्ञापन


जॉन ने कहा कि मैं पैसे के लिए शादियों में नहीं नाचता। मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से हूं। वैसे ही मेरे नैतिक मूल्य हैं। मेरे पिता ने कभी रिश्वत नहीं ली। फिल्म दोस्ताना में अभिषेक बच्चन के साथ रोमांस सबसे स्पेशल रहा। जॉन ने मजाकिया अअंदाज में बताया कि अभिषेक को किस किया। 
विज्ञापन


जॉन ने कहा कि सोशल मीडिया के साथ युवा सशक्त हुआ है।  इसका काफी ज्यादा लोग सोशल कॉज के लिए कर रहे हैं। उन्होंने ट्रोल पर कहा कि मैं ज्यादा कमेंट नहीं करता हूं। जॉन अब्राहम ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री भाई-भतीजावाद पर भरोसा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉन अब्राहम ने कहा कि यूपी में सब्सिडी मिलने से होता है खास फायदा। जॉन ने अपने प्रोड्यूसर बनने पर कहा कि मैं एक एक्टर के रूप में खुश नहीं था। जैसी फिल्में मैं करना चाहता था वो नहीं कर पाया तो प्रोड्यूसर बनने की सोची। जॉन ने कहा कि पोखरण टेस्ट करना भारत की बड़ी उपलब्धि थी। उसे हम एक कॉमर्शियल फॉर्म में भारत के युवाओं को बताना चाहते थे। इसलिए इस पर फिल्म बनाई। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में जॉन अब्राहम ने अपने अलग अंदाज में अपने फैंस को हेलो कहा। उन्होंने बताया कि यूपी में हमें काफी सब्सिडी मिलती है। इसलिए ये हमारे व्यापार के लिए काफी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed