यूपी के एक शहर में बॉलीवुड सितारों का मेला लगा हुआ है। इसकी वजह है एक बड़े इंडस्ट्रलिस्ट की बेटी की शादी। मीका सिंह, परिणीति चोपड़ा, रश्मि देसाई, लॉरेन, राजू श्रीवास्तव, राज बब्बर, टीवी एंकर हुसैन, मनीष पॉल जैसे बड़े कलाकारों ने स्टेज पर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
जानें, यूपी के किस शहर में और क्यों लगा है ‘बॉलीवुड सितारों का मेला’
कानपुर के बड़े उद्योगपति तिलकराज शर्मा की बेटी जया शर्मा की शादी में ये बॉलीवुड सितारे आए हुए थे। रविवार को शादी समारोह में परिणीति चोपड़ा ने ड्रामा क्वीन गाने पर धमाकेदार डांस कर लोगों को झुमा दिया।
जानें, यूपी के किस शहर में और क्यों लगा है ‘बॉलीवुड सितारों का मेला’
कानपुर के सिंहपुर एनआरआई सिटी में जया और अनीस की शादी में बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने फैन्स के साथ सेल्फी भी ली।
जानें, यूपी के किस शहर में और क्यों लगा है ‘बॉलीवुड सितारों का मेला’
मशहूर टीवी एंकर हुसैन भी इस वीआईपी शादी में आए हुए थे। स्टेज पर अपने बेहतरीन लतीफों को सुनाकर हुसैन ने कानपुरवालों का दिल जीत लिया।
जानें, यूपी के किस शहर में और क्यों लगा है ‘बॉलीवुड सितारों का मेला’
5 of 9
स्टेज पर डांस करते अनीस और जया
उद्योगपति तिलकराज शर्मा की बेटी जया और अनीस ने बॉलीवुड के गानों पर डांस कर मेहमानों का स्वागत किया। अनीस मुंबई के एक बड़े कारोबारी के बेटे हैं।