फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bollywood film ZINDAGI MUMBAI screening in Mumbai

फिल्म 'जिंदगी मुंबई' की स्क्रीनिंग में डायरेक्टर ने सुनाई ये रियल स्टोरी, अगली फिल्म 'इश्कबाजियां'

Mon, 17 Sep 2018 03:04 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 17 Sep 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
Bollywood film ZINDAGI MUMBAI screening in Mumbai
फिल्म जिंदगी मुंबई की स्क्रीनिंग में मौजूद डायरेक्टर अनीश अपनी टीम के साथ
डायरेक्टर अनीश शेरोन खान की फिल्म 'जिंदगी मुंबई' की स्क्रीनिंग सोमवार को मुंबई में की गई। शेरोन ने बताया कि अगले महीने फिल्म को रिलीज करने की तैयारी है। देशभर तमाम सिनेमाघरों में यह फिल्म दिखाई जाएगी। इसी साल नवंबर महीने से अनीश अपनी दूसरी फिल्म 'इश्कबाजियां' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। 
विज्ञापन


मायानगरी के चकाचौंध में गुम होती इंसानियत और 'जिंदगी मुंबई' की सच्ची कहानी शायद कम लोग ही जानते होंगे। बॉलीवुड स्टार बनने का सपना लिए न जाने कितने युवा हर साल अपना घर छोड़कर किस्मत आजमाने मुंबई पहुंच जाते हैं। लेकिन उसके बाद उनकी जिंदगी की कहानी कैसे-कैसे मोड़ लेती है इस बारे में स्ट्रगलर्स अच्छी तरह से समझते होंगे। आज हम आपको ऐसे ही एक स्ट्रगलिंग आर्टिस्ट की कहानी बताने जा रहे हैं जिसपर पूरी की पूरी बायोपिक फिल्म बनकर तैयार है और अगले महीने ये फिल्म रिलीज भी होने जा रही है। 
विज्ञापन

 

शेरोन खान का रुझान बचपन से ही फिल्मों की ओर रहा

Bollywood film ZINDAGI MUMBAI screening in Mumbai
फिल्म 'जिंदगी मुंबई' की स्क्रीनिंग में मौजूद डायरेक्टर अनीश अपनी टीम के साथ
कानपुर शहर के जेके कॉलोनी लालबंगला निवासी अनीश शेरोन खान का रुझान बचपन से ही फिल्मों की ओर रहा है। इसी वजह से अनीश मुम्बई की तरफ हमेशा भागता रहे। पढ़ाई लिखाई पूरी करने के बाद उनका लिखने का शौक उन्हें मुम्बई तक ले गया । पर सपनों के इस शहर में इतनी जल्दी सफलता नहीं मिलती। उन्हें मुंबई में हिंदी भाषी और उत्तर भारतीय होने की वजह से काफी परेशानी हुई क्यों कि वहां तो मराठी भाषा ही चलन में थी।  कई प्रोडक्शन हाउस के चक्कर लगाते-लगाते अनीश की रातों की नींदें हवा हो गईं। मुंबई की रातों में साइकिलवालों की चाय काफी चर्चित है  जिसको पीने का शौक अनीश भी पाल बैठे। चाय पीते-पीते उन्होेंने तमाम फिल्मों की स्क्रिप्ट तैयार की है।  

 

'जिंदगी मुंबई की सच्ची कहानी'

Bollywood film ZINDAGI MUMBAI screening in Mumbai
फिल्म 'जिंदगी मुंबई' की स्क्रीनिंग

एक दिन अंधेरी की सड़कों ने उन्हें कुछ ऐसा दिखा दिया जो उनके लिए बिल्कुल नया था। अनीश को कुछ लड़के ऐसे मिले जो रात में लड़कियों की पोशाक में मेकउप करके सेक्सवर्कर का काम करते थे।उनसे मिलकर पता किया तो सभी एक ही सपना मुंबई आकर फेमस होना ही था। ऐसे ही लड़कों की कहानी अनीश ने कागज पर उतार दी। फिर अपनी पत्नी प्रियंका के साथ मिलकर एपी लव बर्ड्स एंटरटेनमेंट नाम से फिल्म प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत कर दी। अपने प्रोडक्शन हाउस से पहली फिल्म अनीश अक्टूबर में रिलीज करने वाले हैं। 

विज्ञापन

कानपुर में होगी 'इश्कबाजियां' फिल्म की शूटिंग

Bollywood film ZINDAGI MUMBAI screening in Mumbai
अपनी पहली फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अनीश ने की दूसरी फिल्म की घोषणा
कानपुर के लेखक, निर्देशक अनीश शेरोन खान अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले दूसरी फिल्म इश्कबाजियां की शूटिंग अपने शहर कानपुर में ही नवंबर में शुरू करेंगे। अनीश कहते हैं कानपुर से उनका काफी लगाव है इसिलिए उन्होंने अपनी आने वाली अगली फिल्म इश्कबाजियां  की शूटिगं कानपुर में करने का निर्णय लिया । 
बाज़ियों के लिए मशहूर कानपुर शहर जैसे पतगंबाज़ी, कबूतरबाज़ी और भी कई बाजियों को कनपुरिया अंदाज़ में दिखाया जाएगा जो लोगों को हंसने और गुदगुदाने पर मजबूर कर देगा। फिल्म इश्कबाज़ियां की शूटिगं मोतीझील, जाजमऊ, गंगाबैराज, परेड और फूलबाग में होगी। इस्कबाजियां फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में जय भानुशाली ,बिदिता बाग जो कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ भी फिल्म में काम कर चुकी हैं। इश्कबाजियां में इन दोनो का किरदार बड़ा ही मज़ेदार होने वाला है। इन दोनों लीड एक्टर-एक्ट्रेस के अलावा पुनीत इस्सर, अखिलेन्द्र मिश्रा भी फिल्म मे रहेगें।  अनीश की टीम फिल्म में बाकी कलाकारों के लिए चयन प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगी। इसके लिए कानपुर के प्रतिभाशाली युवाओं को ऑडिशन के जरिए चुना जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed