फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bollywood actress Karisma Kapoor reached Kanpur

Kanpur: अभिनेत्री करिश्मा कपूर बोलीं- मुझे भी पसंद है यहां का भौकाल

Wed, 03 Apr 2024 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Apr 2024 08:55 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर बुधवार को कानपुर पहुंची। यहां वह कोकाकोला चौराहा स्थित मॉल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। 

विज्ञापन
Bollywood actress Karisma Kapoor reached Kanpur
अभिनेत्री करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर का भौकाल मुझे भी अच्छा लगता है। मैं दूसरी बार यहां आई हूं। यहां के लोगों का मुझे बहुत प्यार मिला है। मुझे इतना अच्छा लग रहा कि मैं फिर से शहर आना चाहूंगी। ये बातें बुधवार को कोकाकोला चौराहा स्थित मॉल के उद्घाटन समारोह में आईं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने फिल्मों को लेकर कहा कि वे बहुत जल्द बड़े परदे पर नजर आएंगी। एक्टिंग उनका पैशन है और वे इसे भूल नहीं सकतीं। अभी वे बच्चों और दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रही हैं लेकिन जल्द ही फिल्मों में वापसी करेंगी। वहीं, दूसरी ओर करिश्मा कपूर की एक झलक देखने के लिए उनके फैंस भी काफी उत्साहित दिखे। जीटी रोड पर खड़े फैंस करिश्मा-करिश्मा पुकारते हुए अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे। करिश्मा ने भी उनका अभिवादन किया और कहा कि वे हमेशा ऐसा ही प्यार बनाए रखें। मॉल में भी करिश्मा के साथ एक सेल्फी लेने के लिए फैंस बेताब दिखे। उन्होंने भी फैंस का दिल रखा और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई और धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed