{"_id":"5b8e402442c79246773ec0cd","slug":"body-worn-cameras-will-now-be-provided-to-gst-officers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब छापेमारी के दौरान \"बॉडी वॉर्न कैमरे\" लगाकर काम करेंगे जीएसटी अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब छापेमारी के दौरान "बॉडी वॉर्न कैमरे" लगाकर काम करेंगे जीएसटी अफसर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 04 Sep 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट जीएसटी के अफसर सड़कों पर वाहनों की जांच और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर छापों के दौरान बॉडी वॉर्न (शरीर पर लगाए जाने वाले) कैमरे लगाकर काम करेंगे। स्टेट जीएसटी मुख्यालय ने जोनल कार्यालयों को कैमरे खरीदने के आदेश जारी कर दिए हैं।
अफसरों की सुरक्षा और जांच के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। टैक्स चोरी रोकने के लिए स्टेट जीएसटी की सख्ती के बाद अफसरों के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ी हैं। अफसरों ने शिकायतें भी दर्ज कराई हैं कि दबंग ट्रांसपोर्टर गुंडों का सहारा लेकर पकड़ी गई गाड़ी को जबरन छुड़ा ले जाते हैं।

इस पर मुख्यालय के एडिशनल कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह ने सभी जोनल कमिश्नरों से सचल दल इकाइयों की संख्या कैमरे उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मांगा था। सभी जोनल कार्यालयों ने अपनी जरूरतें बताईं। इस पर अमल करते हुए मुख्यालय की एडिशनल कमिश्नर सुधा वर्मा ने बॉडी वॉर्न कैमरे जोनल स्तर पर ही खरीदने के आदेश जारी कर दिए। तब तक हर जांच की वीडियोग्रॉफी कराने को कहा है।