फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Body of missing Home Guard found in Bombay, fear of untoward incident

Kanpur News: लापता होमगार्ड का बंबे में पड़ा मिला शव, अनहोनी की आशंका

Mon, 05 Jan 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 05 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Body of missing Home Guard found in Bombay, fear of untoward incident
कानपुर देहात। बरौर थाना क्षेत्र के अरहरियामऊ निवासी होमगार्ड का शव रविवार सुबह जगजीवनपुर के पास बंबा में पड़ा मिला। वह दो जनवरी की शाम को अपने फुफेरे भाई की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आया था। उसी दिन रात को घटना स्थल के पास फफुरे भाई की कार हादसाग्रस्त भी हुई थी। जानकारी पर पहुंचे परिजन ने होमगार्ड की मौत पर अनहोनी की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

जगजीवनपुर के पास बंबा में रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की छानबीन के दौरान पहुंचे अरहरियामऊ निवासी सोनू पाल ने शव की शिनाख्त अपने छोटे भाई मयंक पाल (22) के रूप में की। चाचा राकेश ने बताया कि भाई शशिकांत होमगार्ड में थे। एक साल पहले उनकी ड्यूटी जाने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनके स्थान पर छह माह पहले मयंक को होमगार्ड की नौकरी मिली थी।
विज्ञापन

वर्तमान में वह देवराहट थाना में तैनात थे। दो जनवरी की शाम को करिगांव रूरा निवासी भांजे अजय पाल के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए निकले था। पहले मयंक व अजय ने मुंगीसापुर के एक ढाबा पर जश्न मनाने की योजना बनाई थी। बाद में उनका विचार बदल गया। इस पर मयंक ने अकबरपुर जाने की बात कही थी। वह कुल सात लोग होटल में जश्न मनाने गए थे। रात में अजय की कार होटल से अकबरपुर की ओर आने के दौरान एक बाइक शोरूम के पास डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें अजय घायल हो गया, जबकि उसके साथी गुइसर रूरा निवासी शिवम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक के घर न पहुंचने पर उसने कानपुर नगर के एक अस्पताल में भर्ती अजय से जानकारी की। इस पर अजय ने बताया कि घटना के दौरान मयंक उसके साथ था। कार हादसे के बाद उन्होंने घटना स्थल के पास तलाश की थी, लेकिन भतीजे का कुछ पता नहीं चला। अजय के दोस्तों का भी फोन बंद जाने पर परिजन ने अकबरपुर थाना में भतीजे के लापता होने की तहरीर दी। रविवार सुबह जब वह मवेशियों को चारा डाल रहे थे तभी भतीजे का शव मिलने की जानकारी हुई। शव मिलने पर परिजन ने घटना पर संदिग्धता जाहिर की है। वहीं चाचा ने यह भी बताया कि भतीजे का पता न चलने पर उन्होंने छानबीन शुरू की तो शहजदापुर के पास एक होटल के बाहर भतीजे की बाइक खड़ी मिली। बाइक मिलने पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी।
...............
जश्न से पहले ही गम दे गया बेटा, अब जीकर क्या करूंगी
होमगार्ड मयंक की मौत पर उसकी मां रानी उर्फ कांति, भाई अंकित, भाभी आरती व परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। रानी ने बिलखते हुए कहा कि एक साल पहले सड़क हादसे ने पति शशिकांत को उन सब से छीन लिया था। बेटे मयंक की शादी कानपुर नगर के पनका निवासी युवती से तय हुई थी। चार दिसंबर को वधू पक्ष के लोग तिलक की रस्म भी पूरी करके गए थे। चार फरवरी को बेटे की शादी होनी थी। घर के सभी लोग शादी को लेकर उत्साहित थे और शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। उसे नहीं पता था कि जश्न में शामिल होने के लिए घर से निकला बेटा भी अब उनके पास कभी वापस नहीं आएगा। इस दौरान अमरौधा के होमगार्ड कंपनी कमांडर परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

...............
वर्जन......
दो जनवरी की रात को कोहरे के चलते हादसा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ घटना स्थल पर छानबीन की थी। घायल की स्थिति नाजुक होने के चलते उससे पूछताछ नहीं हो सकी थी। प्रथम दृष्टया होमगार्ड की कार हादसे में ही घायल होकर बंबा में गिरने से मौत हुई है। शव का दो डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया गया है। साथ ही वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - हरमीत सिंह, थानाध्यक्ष अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed