फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Body of inspector found in government residence, was posted in Chaubepur police station, Police engaged in inv

Kanpur: सरकारी आवास में मिला दरोगा का शव, चौबेपुर थाना में थे तैनात, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Wed, 18 Oct 2023 03:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Oct 2023 03:29 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक शिववीर सिंह (56) पुत्र स्व. मुलायम सिंह की मौत प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से होना प्रतीत हो रहा है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Body of inspector found in government residence, was posted in Chaubepur police station, Police engaged in inv
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में थाना चौबेपुर में तैनात दरोगा शिववीर सिंह (54) का शव उनके आवास में चारपाई पर पड़ा मिला। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रथम दृष्टया उनकी मौत हार्ट अटैक से होना बताई जा रही है।

विज्ञापन

दरोगा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मूलरूप से औरैया जनपद के अजीतमल थाना क्षेत्र के रहने वाले दरोगा शिववीर सिंह थाने में हल्का नंबर चार में तैनात थे। वह कस्बे के बेला रोड क्रॉसिंग के समीप में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे।
विज्ञापन

उप निरीक्षक मुजम्मिल हुसैन के मुताबिक मंगलवार रात को गस्त से लौटकर वो अपने कमरे में सोने चले गए थे। बुधवार सुबह कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं निकले, तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर मकान मालिक को शक हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला, तो दरोगा चारपाई पर मृत पड़े थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने  परिजनों को सूचना दी। दरोगा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed