फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Body of elderly man found in Yamuna river

Kanpur News: यमुना नदी में कूदे वृद्ध का तीसरे दिन मिला शव

Mon, 10 Nov 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Body of elderly man found in Yamuna river
चकरनगर। भरेह थाना क्षेत्र के नीमाडाडा गांव में यमुना नदी में लापता हुए वृद्ध का तीसरे दिन शव मिला। शनिवार दोपहर रामरतन (70) को स्थानीय लोगों ने यमुना नदी में उतरते देखा था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका था। सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने लगातार खोजबीन शुरू की, लेकिन वृद्ध का सुराग नहीं मिला। तीसरे दिन सोमवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने पचनद संगम के दूसरी तरफ औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के असेवा गांव के पास नदी किनारे शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। अजीतमल पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची भरेह पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की पहचान परिवारजनों ने कपड़ों के आधार पर की। एसडीएम ब्रम्हानंद कठेरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमों के तहत आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वृद्ध मानसिक तनाव में रहते थे, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव बरामद होने की खबर से गांव में शोक छा गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed