फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Body of businessman who went out to party with friends was found on the bridge

कानपुर: दोस्तों संग पार्टी करने निकले कारोबारी का पुल पर मिला शव, पिता ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया

Sun, 09 Jan 2022 07:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Jan 2022 07:58 PM IST
सार

पिता का आरोप है कि दोस्तों ने रंजिश के चलते की गई हत्या को मार्ग दुर्घटना दिखाने के लिए पूरा खेल रचा है। उनका दावा है कि जिस बाइक से दुर्घटना बताई जा रही है, उसमें एक भी खरोंच तक नहीं है।

विज्ञापन
Body of businessman who went out to party with friends was found on the bridge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कानपुर के चकेरी में शनिवार शाम दोस्तों संग पार्टी करने कार से निकले मौरंग कारोबारी अभय कुशवाहा (21) का शव संदिग्ध हालात में पीएसी मोड़ के पुल पर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत की खबर दी।
विज्ञापन


परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। कैंट के सरकारी क्वार्टर में रहने वाले अभय के पिता धीरेंद्र सिंह मौर्या कंटोनमेंट कार्यालय में क्लर्क हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका निजी आवास श्यामनगर में है।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब 7 बजे अभय श्यामनगर स्थित आवास पर किसी दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाने की बात बोलकर निकला था। कार सवार चार दोस्त उसे घर से अपने साथ ले गए थे। रविवार सुबह पुलिस ने परिजनों को फोन कर हैलट बुलाया, जहां मार्ग दुर्घटना में उसकी मौत होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकेरी थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि धर्मेंद्र नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने पीआरवी को बाइक सवार युवक के डिवाइडर से टकराने की सूचना दी थी। परिजनों के आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

पिता का दावा, बाइक में नहीं एक भी खरोंच
पिता के अनुसार पुलिस ने अभय के पास एक बाइक भी मिलने की जानकारी दी थी, जो किसी सूर्यांश नाम के शख्स की है। पिता का आरोप है कि दोस्तों ने रंजिश के चलते की गई हत्या को मार्ग दुर्घटना दिखाने के लिए पूरा खेल रचा है। उनका दावा है कि जिस बाइक से दुर्घटना बताई जा रही है, उसमें एक भी खरोंच तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed