फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   body of a pregnant lady found in bushes

छह दिन से थी लापता, झाड़ियाें में मिला गर्भवती महिला का शव

Sat, 28 Oct 2017 08:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Oct 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
body of a pregnant lady found in bushes
डेमो पिक
24 अक्तूबर को घर से लापता गर्भवती युवती की हत्या कर दी गई। उसके सिर पर जख्म थे, शरीर पर साड़ी नहीं थी। युवती के भाई ने आरोप लगाया कि दहेज में चेन, बाइक व टीवी की मांग पूरी न होने से उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई है।
विज्ञापन

 


 

पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ

body of a pregnant lady found in bushes
डेमो पिक
हरदोई। अतरौली थाने के मदारी खेड़ा गांव से छह दिन से लापता गर्भवती युवती की हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार शाम गांव के बाहर झाड़ियों में मिला है। उसके सिर पर जख्म थे। शरीर पर साड़ी भी नहीं थी। उसके भाई ने पति, सास ससुर समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 
 

अतरौली थाने के बेरियाखेड़ा निवासी राम सनेही की बेटी संगीता (23) की शादी करीब दो साल पहले मदारी खेड़ा के शिव कुमार के साथ हुई थी। संगीता सात माह की गर्भवती थी। वह 24 अक्तूबर को घर से लापता हो गई। पति ने 25 अक्तूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार शाम गांव के पूरब दिशा में झाड़ियों से दुर्गंध आने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो संगीता का शव मिला। शरीर पर सिर्फ ब्लाउज व पेटीकोट था। सूचना पर आई पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। 
 

मौके पर आए संगीता के भाई शैलेंद्र ने आरोप लगाया कि दहेज में चेन, बाइक व टीवी की मांग पूरी न होने से उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ दीनानाथ मिश्र ने बताया कि पति शिव कुमार, ससुर ठकुरी प्रसाद, सास, दो ननद, जेठ संतोष कुमार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed