फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bodies of a woman and a youth found 500 meters apart on the railway track, police busy in identifying both

Hardoi: रेलवे ट्रैक पर 500 मीटर दूर मिले महिला और युवक के शव, दोनों की शिनाख्त में जुटी पुलिस, ये है आशंका

Fri, 22 Mar 2024 06:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Mar 2024 06:00 PM IST
सार

Hardoi News: थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि उम्र और पहनावे से प्रतीत होता है कि महिला और युवक के बीच आपस में कोई संबंध नहीं है। संभवत: अलग-अलग ट्रेनों से गिरकर दोनों की मौत हुई है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Bodies of a woman and a youth found 500 meters apart on the railway track, police busy in identifying both
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बघौली थाना क्षेत्र में पांच सौ मीटर की दूरी पर एक घंटे के अंतराल में एक युवक और एक महिला के शव पड़े मिले। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिए। दोनों की ही शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

माना जा रहा है कि अलग-अलग ट्रेनों से गिरकर महिला और युवक की मौत हुई है। शुक्रवार को सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे बघौली रेलवे स्टेशन के आउटर के पास महिला का शव पड़े होने की जानकारी स्टेशन मास्टर ने बघौली थाने को दी।
विज्ञापन

मौके पर बघौली थानाध्यक्ष विवेक वर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र तकरीबन 45 वर्ष है। इसके बाद सुबह लगभग नौ बजे फिर से स्टेशन मास्टर ने बघौली पुलिस को पूर्व में हुई घटना से पांच सौ मीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव पड़े होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका- अलग-अलग ट्रेनों से गिरकर हुई है मौत
इस पर पुलिस मौके पर गई और शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि उम्र और पहनावे से प्रतीत होता है कि महिला और युवक के बीच आपस में कोई संबंध नहीं है। संभवत: अलग-अलग ट्रेनों से गिरकर दोनों की मौत हुई है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed