Kanpur: रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग मिले युवक और महिला के शव, हादसा मानकर जांच कर रही है जांच कर रही है पुलिस
Kanpur News: अर्मापुर और पनकी थाना क्षेत्रों में युवक और महिला क शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। दोनों ही घटनाओं को पुलिस हादसा मानकर जांच कर रही है।
विस्तार
कानपुर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक पर महिला व युवक के शव मिले। पुलिस दोनों ही मामलों को हादसा मानकर जांच कर रही है। अर्मापुर थानाक्षेत्र में स्थित गन फैक्ट्री के पीछे शुक्रवार सुबह रेलवे का प्वाइंटमैन विक्रांत ट्रैक चेक कर रहा था। तभी उसे 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा दिखाई दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान हो न सकी। युवक नीली शर्ट, भूरी पैंट, स्लीपर पहने हुए था और उसके सिर से खून बह रहा था। इसी तरह रावतपुर थानाक्षेत्र में सराय मसवानपुर निवासी सोमवती साहू (57) का शव पनकी पड़ाव के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
बेटे रिंपू ने बताया कि वह दादा नगर स्थित पुट्टी फैक्ट्री में काम करती थी। गुरुवार को वह फैक्ट्री काम पर गई थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने से वह काफी दूर तक घिसटती चली गईं। दोनों घटनाओं से परिजनों में हड़कंप मच गया है।