{"_id":"623045a62984d16dec6ee865","slug":"boat-overturn-at-bharat-ghat-in-chitrakoot-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 35 लोग थे सवार, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 35 लोग थे सवार, मची चीख-पुकार
Tue, 15 Mar 2022 01:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 15 Mar 2022 01:23 PM IST
सार
यूपी के चित्रकूट जिले में भरत घाट पर 35 श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। हादसे के वक्त नाव पर 35 श्रद्धालु सवार थे। बताया जा रहा है कि नाव घाट किनारे उतरते समय अनियंत्रित हो गई और आठ फीट गहरे पानी में पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह घटना नयागांव थाना क्षेत्र के भरत घाट की है।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बल की मौजूदगी में नाविकों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। महाराष्ट्र के श्रद्धालु चित्रकूट दर्शन को आए थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बल की मौजूदगी में नाविकों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। महाराष्ट्र के श्रद्धालु चित्रकूट दर्शन को आए थे।
विज्ञापन