फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Board Examination: More than 20 thousand answer books given to eight centers, distribution from Akbarpur Inter College

बोर्ड परीक्षा : आठ केंद्रों को दी 20 हजार से अधिक उत्तर पुुस्तिकाएं, अकबरपुर इंटर कॉलेज से हो रहा वितरण

Thu, 02 Feb 2023 09:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Board Examination: More than 20 thousand answer books given to eight centers, distribution from Akbarpur Inter College
बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं लेते शिक्षक। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए अकबरपुर इंटर कॉलेज से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण केंद्रों को शुरू हो गया है। पहले दिन बुधवार को आठ परीक्षा केंद्रों को बीस हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं बांटी गई।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिले में हाईस्कूल के 28811 और इंटरमीडिएट के 24614 परीक्षार्थी हैं। कुल 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। वहीं, उत्तर पुस्तिकाओं को वितरण कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

अकबरपुर इंटर कॉलेज से बुधवार को मोहम्मदपुर स्थित श्रीकृष्ण औद्योगिक विद्यालय, पुखरायां के राजकीय बालिका कॉलेज, रंजीतपुर स्थित ले. कर्नल शिवनाथ सिंह इंटर कॉलेज, बुधौली स्थित ग्राम विकास इंटर कॉलेज, कौरू के श्रीशिव सहाय इंटर कॉलेज, डेरापुर के श्रीदेवी सहाय इंटर कॉलेज, सरवनखेड़ा के बिंदा सिंह कृष्णा देवी इंटर कॉलेज और बैराहीगाहर स्थित विमला देवी इंटर कॉलेज के प्रतिनिधि उत्तर पुस्तिकाएं लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भारत सिंह ने बताया कि पहले दिन बीस हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं बांटी गई। इसमें हाईस्कूल की 11250 और इंटरमीडिएट की 8800 उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed