फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BNSD Shiksha Niketan maintains its dominance in chess.

Kanpur News: बीएनएसडी शिक्षा निकेतन का शतरंज में दबदबा कायम

Sun, 30 Aug 2026 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
BNSD Shiksha Niketan maintains its dominance in chess.
कानपुर। मेजबान बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने जनपदीय विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता में लगातार तीसरे वर्ष भी दबदबा कायम रखा। टीम ने अंडर-14 बालक व बालिका, अंडर-17 बालक और अंडर-19 बालक वर्ग का खिताब जीता।
विज्ञापन


बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में शनिवार को जिला स्तरीय स्कूल शतरंज प्रतियोगिता हुई। अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन विजेता और सेंट फ्रांसिस स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन विजेता और सेंट फ्रांसिस उपविजेता रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने विजेता और उपविजेता दोनों स्थान हासिल किए।
विज्ञापन


दोपहर में मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता हुई। इसमें कानपुर और फर्रुखाबाद की टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-14 बालक वर्ग में कानपुर विजेता और फर्रुखाबाद उपविजेता बना। अंडर-17 बालक वर्ग में कानपुर और अंडर विजेता जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग में फर्रुखाबाद ने बाजी मारी। अंडर-19 बालक वर्ग में कानपुर की टीम विजयी हुई। कानपुर के प्रभात, सविना, अंश, गौतम और फर्रुखाबाद की वाणी पांडेय, रिया, इकरा और मंजरी का प्रदर्शन सराहनीय रहा। मंडलीय सचिव अनुराग मिश्र, सचिव आशीष शुक्ला, शिवसेवक शर्मा, अमित तिवारी, क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







जिला एथलेटिक्स मीट चार सितंबर से
कानपुर। जिला एथलेटिक्स मीट-2026 अब चार से छह सितंबर को आईआईटी कानपुर में होगी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कानपुर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से शुरु होगी। इसमें अंडर-16, अंडर-20 और पुरुष व महिला ओपन वर्ग में ट्रैक व फील्ड की विभिन्न स्पर्धाएं होंगी। 100 से 5000 मीटर तक की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला, चक्का, भाला और हैमर थ्रो साहित बाधा दौड़ और पोल वॉल्ट शामिल है। स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, पुलिस, पीएसी, सेना और वायुसेना के खिलाड़ी इसमें भाग ले सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed