फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BNSD Shiksha Niketan emerges as overall champion in Kho-Kho

Kanpur News: खो-खो में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बना ओवरऑल चैंपियन

Thu, 25 Sep 2025 05:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:11 AM IST
विज्ञापन
BNSD Shiksha Niketan emerges as overall champion in Kho-Kho
कानपुर। 69वीं जनपदीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में बुधवार को हुई। इसमें 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ओवरऑल चैंपियन बना।
विज्ञापन


अंडर-14 बालक वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज को 19-1 से हराया तो बालिका वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने कानपुर विद्या मंदिर को 10-6 से मात दी।
विज्ञापन


इसी तरह, अंडर-17 बालक वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने रामलला इंटर कॉलेज को 16-14 से हराया तो बालिका वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने कानपुर विद्या मंदिर को 8-7 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज ने बीएनएसडी शिक्षा निकेतन को 11-10 से हराया तो बालिका में कानपुर विद्या मंदिर ने बीएनएसडी शिक्षा निकेतन को 9-8 से हराया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) नीता त्रिपाठी ने किया।


प्रतियोगिता में शिव सेवक शर्मा, संदीप वर्मा, प्रदीप ने निर्णायक की भूमिका निभायी। इस मौके पर कानपुर खो-खो संघ के रेफरी आनंद सोनकर, रामजी, अभिमन्यु, अक्षय, दीपक, आलोक, शिवम गुप्ता, रिचा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed