फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BNSD Shiksha Niketan and Guru Nanak Girls School won the titles.

Kanpur News: बीएनएसडी शिक्षा निकेतन और गुरुनानक गर्ल्स स्कूल ने जीता खिताब

Sun, 09 Aug 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
BNSD Shiksha Niketan and Guru Nanak Girls School won the titles.
कानपुर। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में शनिवार को जनपद माध्यमिक स्कूल जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेजबान बीएनएसडी शिक्षा निकेतन और गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज का दबदबा रहा।
विज्ञापन


अंडर-14 बालक वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब पर कब्जा जमाया जबकि बीएनएसडी इंटर कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज लाटूश रोड की टीम ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज लाटूश रोड ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि कानपुर विद्या मंदिर की टीम दूसरे स्थान पर रही। उद्घाटन जनपदीय सचिव सत्यप्रकाश तिवारी ने किया। प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह, सचिव आशीष शुक्ला, शिव सेवक शर्मा, सुरेश पाल, कल्पना अग्निहोत्री, नीता त्रिपाठी, अमित तिवारी, साऊद अली समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed