फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Blueprint of New Kanpur City will be ready by March, consultant appointed, development will be phase wise

Kanpur News: न्यू कानपुर सिटी का मार्च तक तैयार होगा खाका

Fri, 24 Jan 2025 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Blueprint of New Kanpur City will be ready by March, consultant appointed, development will be phase wise
कानपुर। बहुप्रतीक्षित न्यू कानपुर सिटी योजना के चरणबद्ध विकास के लिए सलाहकार (कंसल्टेंट) की नियुक्ति कर दी गई है। लखनऊ की कंसलटेंट कंपनी अरीनम को योजना के पहले चरण का विस्तृत खाका (डिटेल्ड लेआउट) मार्च तक तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। केडीए जमीन खरीदने में ज्यादा खर्च देखते हुए इस योजना में टुकड़ों में विकास का खाका खींच रहा है।
विज्ञापन

केडीए के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 50 हेक्टेयर जमीन खरीद ली गई है। कुछ और काश्तकार जमीन देने के लिए तैयार हैं, उनसे जल्द जमीन खरीदी जाएगी। शेष काश्तकारों से जमीन अर्जित की जाएगी।
विज्ञापन

केडीए बोर्ड की स्वीकृति के बाद सिंहपुर कछार, हिंदूपुर, गंगपुर चकबदा, संभरपुर गांव की 153.31 हेक्टेयर जमीन पर यह योजना विकसित करने का फैसला हुआ है। इसमें से 91.5 हेक्टेयर जमीन केडीए को खरीदनी है। शेष जमीन उसी की है। पहले चरण में केडीए उपलब्ध जमीन पर योजना लाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



न्यू कानपुर सिटी योजना को चरणबद्ध तरीके से विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उद्देश्य है कि जल्द योजना को विकसित कर प्लाट बेचे जाएं। इससे होने वाली आय से शेष जमीन खरीदने के साथ ही अन्य चरण विकसित किए जाएं।

- मदन सिंह गर्ब्याल, उपाध्यक्ष, केडीए


लखनऊ की कंसलटेंट कंपनी अरीनम न्यू कानपुर सिटी योजना का डिटेल ले-आउट प्लान तैयार कर रही है। उसे मार्च तक यह कार्य पूरा करना है। इस संबंध में जल्द ही बैठक भी होने वाली है।
- मनोज कुमार, मुख्य नगर नियोजक, केडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed