{"_id":"57dea0c24f1c1b1b0aa82390","slug":"bloody-struggle-for-corn-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुट्टे के लिए आठ लोगों ने बहाया खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुट्टे के लिए आठ लोगों ने बहाया खून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 18 Sep 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्ना के सफीपुर कस्बे के पास मकाई के खेत से भुट्टे की चोरी करते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला गालीगलौज से शुरू होकर मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों तरफ से 8 लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कस्बा सफीपुर के मोहल्ला मियां बाजार मस्जिद के पास इरशाद पुत्र लल्लू के खेत पर मोहम्मद ताहा पुत्र मोहम्मद उमर रखवाली कर रहा था। इसी दौरान कस्बे के ही मोहल्ला गढ़ी निवासी आरिफ पुत्र जहीर आदि ने भुट्टे तोड़ लिए। रखवाली कर रहे युवक ने भुट्टे तोड़ते आरिफ को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से लोग पहुंच गए और उनमें गालीगलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष के ताहा, तौसीक, तौसीम, वारिस घायल हुए तो दूसरे पक्ष से चांदनी गुड्डू , अलीम, सगीर व सलीम को चोटें आई हैं। इनमें चांदनी और गुड्डू को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।