फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bloodied body of a youth found in a playground he was murdered by smashing his head investigation begins

Jalaun: खेल के मैदान में मिला युवक का रक्तरंजित शव, सिर कूचकर की गई है हत्या…पास में पड़ा था पत्थर, जांच शुरू

Tue, 19 Nov 2024 12:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Nov 2024 12:54 PM IST
सार

Jalaun News: बंगरा कस्बे में राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में युवक का रक्तरंजित शव मिला है। मृतक के शरीर से शर्ट गायब मिली है और सिर कूचकर हत्या की गई है।

विज्ञापन
Bloodied body of a youth found in a playground he was murdered by smashing his head investigation begins
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले के बंगरा कस्बे में राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान के बीचोंबीच एक युवक की सिर कुचली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह टहलने वालों ने जब मैदान में लाश पड़ी देखी, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना माधौगढ़ पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन

पता चला है कि मृतक युवक रानू तिवारी (28) उर्फ गौरव पुत्र राम दत्त तिवारी थाना क्षेत्र के ग्राम गडेरना के पास पुरा रूदावली का निवासी था। कल सोमवार की शाम करीब छह बजे किसी काम से अपनी बजाज प्लेटिना बाइक से बंगरा आया था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन लगातार मृतक के मोबाइल पर फोन करते रहे।
विज्ञापन

हालांकि, फोन रिसीव नहीं हुआ, तो थक हार कर सुबह का इंतजार करने लगे। सुबह युवक की हत्या की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मृतक युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा है और अविवाहित है। परिवार में माता-पिता के अलावा बडे़ भाई गोपाल तिवारी और शिवजी तिवारी हैं। आशंका जताई जा रही है कि शायद किसी जानने वाले के साथ मृतक जीआईसी मैदान में देर शाम शराब पार्टी में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के मोबाइल की तलाश जारी
इसी दौरान झगड़ा हो गया होगा, जिसमें युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का सिर गुम्मा से बुरी तरह से कूचा गया है और बचाव की कोशिश में मृतक के कपड़े भी फट गए। जो कुछ दूरी पर पडे़ मिले गले में पड़ी सोने की चैन और अंगूठी भी मौके पर पड़ी थी। कुछ दूरी पर मृतक की बाइक भी खड़ी मिली है। मोबाइल पर अभी भी घंटी जा रही है और उसकी खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed