फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Blood test could not be started even after a month

Kanpur News: एक माह बाद भी शुरू नहीं हो सकी खून की जांच

Sun, 11 Aug 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Blood test could not be started even after a month
फोटो 24
विज्ञापन


एक माह बाद भी शुरू नहीं हो सकी खून की जांच

क्रॉसर
सीबीसी मशीन तो पहुंची पर अभी तक नहीं हो सकी इंस्टाल

संवाद न्यूज एजेंसी

बकेवर। बकेवर के 50 शैया अस्पताल में मरीजों की खून की जाँच होना शुरू नहीं हो सकी है। जबकि अस्पताल में एक माह पूर्व ही सीबीसी मशीन को पहुुंचाया जा चुका है। मशीन को इंस्टाल करने में बरती जा रही लापरवाही का नतीजा है कि मरीजों को अभी भी जांच के लिए प्राईवेट पैथालाॅजी पर भटकना पड़ रहा है।


कस्बा के 50 शैया अस्पताल में शनिवार तक सीबीसी मशीन को चालू नहीं किया जा सका। मशीन के चालू न होने से अस्पताल में अभी तक सिर्फ किट से ही मलेरिया शुगर की जांच हो रही है इसके अलावा अन्य जांचों के लिए मरीजों को प्राईवेट पैथालाॅजी पर ही जाना पड़ रहा है। बताया जाता है कि मशीन को इस लिए इंस्टाल नहीं किया जा सका है कि अभी तक इसको अटेच करने वाली केबिल उपलब्ध नहीं हो सकी है। वहीं जब इस सम्बंध में जब सीएमएस डा वीरेंद्र भारती से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्होंने सीबीसी मशीन को जल्द से जल्द इंस्टाल कराने के लिए लिखा है। सम्बंधित ठेकेदार से भी उन्होंने जल्द से जल्द मशीन इंस्टाल कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed