अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदाता दिवस पर 637 लोगों ने किया महादान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन व जिला प्रशासन के सहयोग से जिला अस्पताल व जानकीकुंड चिकित्सालय में 46 महादानी बने। अमर उजाला फाउडेंशन के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में हुए रक्तदान शिविर में इसे मानवता का फर्ज समझ जिले के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवियों ने महादानियों को ग्लूकोज व हेल्थ टॉनिक पिलाकर प्रोत्साहित किया। कानपुर शहर में 123 और कानपुर देहात में 14 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, हरदोई में 149, कन्नौज में 75, उन्नाव में 38, फर्रुखाबाद में 36, इटावा में 37, फतेहपुर में 15, बांदा में 39, महोबा में 15, जालौन में 35, चित्रकूट 45 और हमीरपुर में 16 लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में कुछ ऐसे युवा भी देखने को मिले जिनकी उम्र तो काफी कम थी लेकिन अनजाने लोगों की सांसों को बढ़ाने का जज्बा काफी बुलंद था। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान शिविर में शुक्रवार को महिलाओं ने भी पूरे जोश व जुनून के साथ रक्तदान दिया। रक्तदान शिविर में बेसिक शिक्षकों द्वारा नेकी के लिए बनाए गए संगठन नेकी की दीवार भी नजर आई। नेकी की दीवार की ओर से कई शिक्षकों ने रक्तदान किया।