फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   blast in a house in auraiya, one woman died and two injured

यूपी: मकान में भयंकर विस्फोट से उड़े महिला के चिथड़े, पति व बेटे की हालत गंभीर, फैली दहशत

Tue, 11 Jun 2019 05:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Jun 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
blast in a house in auraiya, one woman died and two injured
एक मकान में अचानक हुआ विस्फोट, महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक घर में अचानक भयंकर विस्फोट होने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचा। 
विज्ञापन


यह घटना फफूंद कस्बे के मोहल्ला मेवतीयांन की है। यहां भयंकर विस्फोट से पूरा मकान ढह गया। हादसे में मकान मालिक नाजमा बेगम (40) पत्नी मुन्ना खान उर्फ गप्पू के शरीर के चिथड़े हो गए।
विज्ञापन

वहीं मुन्ना खान (45) व रेहान (7) पुत्र नासिर गंभीर रूप से घायल हैं। सीओ दिवियापुर सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विस्फोट में दो बकरियों की भी मौत हुई है। जानकारी के अनुसार मुन्ना खान मंसूरी आतिशबाजी का काम करता था और लाइसेंस धारक था। जॉइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला एएसपी कमलेश दीक्षित मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed