{"_id":"5d5644a98ebc3e6cf90fc363","slug":"blast-during-making-crackers-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पटाखा बनाते समय विस्फोट से युवक के चिथड़े उड़े, धमाके की आवाज सुन थर्राया इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पटाखा बनाते समय विस्फोट से युवक के चिथड़े उड़े, धमाके की आवाज सुन थर्राया इलाका
Fri, 16 Aug 2019 11:43 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
पटाखा बनाते समय हुआ विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में शुक्रवार सुबह सरोसा गांव में आबादी से एक किलोमीटर दूर बाग में बनी कोठरी में पटाखे बनाते समय विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज सुन ग्रामीण सहम गए। हादसे में सरौसा गांव निवासी कोमल उर्फ फिरोज (35) पुत्र कासिम के चिथड़े उड़ गए।
यह घटना अजगैन कोतवाली क्षेत्र की है। विस्फोट के बाद कोठरी का मलबा 500 मीटर दूर तक बिखर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद भीड़ को दूर किया।
थाना अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा के अनुसार युवक के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस था या नही इसकी जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक कई साल से गांव के बाहर पटाखे बनाने का काम कर रहा था।