फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BLAs will go door to door to add names of young voters.

Kanpur News: बीएलए घर-घर जाएंगे, युवा मतदाताओं के नाम जुड़वाएंगे

Sat, 08 Nov 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 08 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
BLAs will go door to door to add names of young voters.
कानपुर देहात। चुनाव आयोग विधानसभा मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण करा रहा है। भाजपा की कार्यशाला अकबरपुर के हिंदी भवन में शुक्रवार को हुई। कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया। बताया गया कि बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और युवा मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, जिला प्रभारी अशोक राजपूत, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, प्रवासी अरुण पाल ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। जिला प्रभारी अशोक राजपूत ने कहा कि भाजपा ने विधान सभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित होते ही पार्टी ने भी जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का फैसला किया है। बीएलओ की तर्ज पर पार्टी बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) बनाएगी। यह बीएलए मतदाता सूची की पड़ताल करने घर-घर जाएंगे। निर्वाचन आयोग से भी समन्वय बनाया जाएगा। फर्जी और दोहरे वोटर हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन

नए और खासतौर पर युवा वोटर जो 18 वर्ष के हो गए हैं उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का संकल्प लेकर बूथों पर सक्रिय हो जाएं। लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की सक्रियता से होती है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी सुनिश्चित करें। राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर होने वाले समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को व्यापक स्तर पर सहभागिता करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, यह राष्ट्र की आत्मा है। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहां कि लोकतंत्र के इस पर्व पर हम सभी कार्यकर्ता 2027 के मिशन पर अभी से लग जाएं। यहां जिला प्रवासी अरुण पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष मदन पांडेय, बबलू शुक्ला, मलखान सिंह चौहान, रामजी गुप्ता, सौरभ मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed