फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Blankets will be purchased from 30 lakhs, tenders will open on 27th

कंबल खरीद को मिले तीस लाख, 27 को खुलेगी निविदा

Tue, 23 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Blankets will be purchased from 30 lakhs, tenders will open on 27th
कानपुर देहात। शीतलहर से जरूरतमंदों को बचाने के लिए शासन ने 30 लाख रुपये दिए हैं। प्रति कंबल अधिकतम 5 सौ रुपये में खरीदा जा सकता है। इस आधार पर छह हजार कंबलों की खरीद होगी। कम रेट पर कंबल उपलब्धता पर यह संख्या बढ़ सकती है। जेम पोर्टल पर पंजीकृत एजेंसी तय करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।
विज्ञापन

शासन की आपदा मोचक निधि से असहाय व कमजोर वर्ग के लोगों को कंबल बांटे जाते हैं। जिले में छह तहसीलें हैं। प्रति तहसील पांच-पांच लाख रुपये की धनराशि दी गई है। कंबल 235 सेमी लंबा और 140 सेमी चौड़ा होगा। इसका वजन 2.2 किग्रा से कम नहीं होना चाहिए। जिला स्तरीय समिति कंबल खरीद की निगरानी करेगी। इसके अध्यक्ष डीएम हैं। 27 नवंबर को टेंडर खुलेंगे। एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता ने बताया कि कंबल उपलब्ध कराने वाली एजेंसी तय करने की प्रक्रिया की जा रही है। कंबल में ऊन कम से कम 70 फीसदी होगा। पुराने ऊन के प्रयोग वाले कंबल नहीं खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन

अलाव जलवाने के लिए मिले तीन लाख
जिले में तहसील प्रशासन चिह्नित स्थानों पर अलाव जलवाता है। वहीं, नगर निकायों की ओर से भी अलाव जलवाए जाते हैं। शासन ने छह तहसीलों में कुल तीन लाख रुपये अलाव जलवाने के लिए दिए हैं। प्रति तहसील 50 हजार रुपये का आवंटन किया गया है। एडीएम ने बताया कि शीतलहर चलने पर अलाव जलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed