फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Blackmailing case made obscene video, Badass Prince lala jailed, sections also increased

अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेलिंग का मामला: बदमाश प्रिंस को जेल, धाराएं भी बढ़ाई, जानिए पूछताछ में क्या बोला...

Fri, 12 Aug 2022 07:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Aug 2022 07:06 AM IST
सार

काकादेव थाना क्षेत्र में अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेलिंग कर वसूली के मामले में बदमाश प्रिंस लाला को जेल भेज दिया गया है। उस पर तीन और धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। बता दें कि पूलिस चार दिनों से प्रिंस लाला से पूछताछ कर रही थी। साथ ही, पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

 

विज्ञापन
Blackmailing case made obscene video, Badass Prince lala jailed, sections also increased
हिंदूवादी नेता प्रिंस राज श्रीवास्तव उर्फ प्रिंस लाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में काकादेव पुलिस ब्लैकमेलिंग, मारपीट के आरोपी प्रिंस राज श्रीवास्तव को गुरुवार को आखिरकार जेल भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में  तीन और धाराएं बढ़ा दी हैं। इस मामले में बचाव पक्ष के वकील ने एडीजे कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल कर दी है, जिसकी सुनवाई 16 अगस्त को होगी।

विज्ञापन

प्रिंस राज श्रीवास्तव और उसकी महिला मित्र रितिका तिवारी के खिलाफ काकादेव थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें पुलिस ने रितिका को मंगलवार को जेल भेज दिया था। पुलिस ने मामले में प्रिंस राज श्रीवास्तव को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया था मगर कोर्ट ने रिमांड लौटा दी थी। इसके बाद पुलिस ने कदम पीछे खींच लिए।

विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट नरेश पांडेय ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने देर रात आपत्तिजनक फोटो खींचने, वीडियो बनाने, षड्यंत्र रचने और आईटी एक्ट की धारा बढ़ा दी है। एडवोकेट के मुताबिक सुबह 10 बजे पुलिस ने प्रिंस राज को एमएम 2 कोर्ट में पेश किया और रिमांड ले ली। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब उसके खिलाफ गैंगस्टर की तैयारी कर रही है।

बचाव पक्ष के आने से पहले कोर्ट में हाजिर
पुलिस के पास इस मामले में कोई सबूत नहीं थे। जिसके चलते बुधवार को कोर्ट ने प्रिंस राज की रिमांड लौटा दी थी। जिसकेचलते पुलिस ने प्रिंस राज के खिलाफ देर रात धाराएं बढ़ा दी और गुरुवार को उसे कोर्ट में हाजिर कर दिया। इस दौरान बचाव पक्ष के वकील कचहरी नहीं पहुंच पाए थे। अधिवक्ता के अनुसार ज्यादातर एडवोकेट साढ़े दस के बाद ही कचहरी आते हैं, जिसका पुलिस ने फायदा उठा लिया।

विज्ञापन

यह था मामला
प्रिंस राज और उसकी महिला मित्र रितिका तिवारी के खिलाफ एक पीड़िता ने काकादेव थाने में मारपीट, जानबूझकर अपमान करना, भय दिखाकर जबरन वसूली करना और विषैला पदार्थ खिलाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में सोमवार को प्रिंस और रितिका को पुलिस उठा लाई थी।

मंगलवार को रितिका को जेल भेजा गया मगर प्रिंस पर मेहरबानी बरती गई। मामला अधिकारियों तक पहुंचने पर पुलिस ने चोट पहुंचाने के लिए बिना अनुमति घर में घुसने की धारा बढ़ाई। । बुधवार को प्रिंस राज को एमएम 2 कोर्ट में पेश किया गया मगर कोर्ट ने रिमांड लौटा दी थी। इसके बाद पुलिस ने फिर से गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया था।

लोअर कोर्ट से जमानत खारिज, एडीजे कोर्ट में होगी सुनवाई
प्रिंस राज श्रीवास्तव की जमानत अर्जी एमएम 2 कोर्ट में दाखिल की गई थी, जो कोर्ट ने खारिज कर दी है। इसके बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने एडीजे 3 कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल कर दी गई है।  जिस पर 16 अगस्त को सुनवाई होगी।

गैंग बनाकर करते हैं ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल
प्रिंस लाला व उसके विरोधी गैंग के लोग ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल कर रहे हैं। इसमें लड़कियां भी शामिल हैं। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर ऐसे गैंगों की कुंडली निकाली जा रही है। जिस केस में प्रिंस जेल भेजा गया है, उसमें सामने आया कि वह और रितिका मिलकर इसी तरह से गैंग चलाकर वसूली का खेल करते हैं। पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो केस की वादिनी नितिका का संपर्क कल्याणपुर के बदमाश अजय ठाकुर से सामने आया। कई कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मिली, जिसमें वसूली व मारपीट करने संबंधी बातचीत भी है। अजय ठाकुर पहले से ही जेल में बंद है।

इस तरह से बनाते हैं निशाना
गैंग की युवतियां राह चलते लोगों से बातचीत करती हैं। फिर अचानक से उन पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाती हैं। शोर मचाने पर गिरोह के लोग वहां जुट जाते हैं। मामले को रफादफा करने के एवज में रकम वसूलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed