{"_id":"582f4a394f1c1bf23c8ff86c","slug":"black-money-deposited-by-colleges-studento","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब काला धन जमा करने के लिए कॉलेज छात्रों का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब काला धन जमा करने के लिए कॉलेज छात्रों का इस्तेमाल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 19 Nov 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काले धन को ठिकाने लगाने के लिए कई धनाढ्य लोगों ने अपने कर्मचारियों, सेवकों और यहां तक की कालेज वालों ने छात्र-छात्राओं तक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है। कल्याणपुर जीटी रोड स्थित एक नर्सिंग कालेज, एक ट्रेनिंग सेंटर, पनकी के एक मैनेजमेंट कालेज प्रबंधन ने अपने स्टूडेंटों को हजार-हजार के पुराने नोट अपने बैंक खाते में जमा कराने के लिए दिए हैं। बदले में नए-नए नोट निकाल कर देने को कहा है। ऐसा न करने पर करियर खराब करने की धमकी दी जा रही है। इन कालेजों के स्टूडेंटों ने नोट लिए अपनी फोटो शेयर की हैं।
कुछ छात्राओं के अभिवावकों की मानें तो प्रबंधन की ओर से प्रत्येक छात्रा को एक-एक हजार के 20 नोट दिए गए हैं जिन्हें छात्राओं को अपने बैंक खाते में जमा करने को कहा गया है। कहा है कि दो-चार दिन बाद स्थिति सामान्य होने पर अपने खाते से नए नोट निकाल कर दे दें। छात्र-छात्राओं को प्रबंधन ने धमकी दी है कि यदि किसी ने नोट जमा करने की कहीं चर्चा की तो उसका रिजल्ट खराब कर दिया जाएगा। इससे सहमी छात्राएं चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन कुछ स्टूडेंटों की नोट लिए फोटो मीडिया में आ गई हैं।
इसके अलावा पनकी के एक मैनेजमेंट कालेज में भी छात्र-छात्राओं को बैंक की लाइन में लगवाकर प्रबंधन अपने नोट बदलवा रहा है। उनके अभिवावकों ने भी मामले की शिकायत प्रशासन से करने का मन बनाया है। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया की एक नामी फैक्ट्री के प्रबंधन ने भी अपने कई कर्मचारियों को नोट बदलने को दिए हैं। सीनियर स्टाफ को तो अपने खाते में 50-50 हजार रुपये डालकर बदलवाने का दबाव डाला जा रहा है।