फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Black money: BSP leader's nephew could not give 50 lakh account, cash was recovered from the car in Chakeri

काला धन: बसपा नेता का भतीजा नहीं दे पाया 50 लाख का हिसाब, चकेरी में कार से बरामद की गई थी नकदी

Mon, 17 Jan 2022 10:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Jan 2022 10:16 AM IST
सार

शनिवार रात चकेरी में पुलिस और स्टैटिक टीम ने उरई निवासी बसपा नेता शमसुद्दीन के भतीजे अमीन की कार से 50 लाख रुपये बरामद किए थे। थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस और आयकर अफसरों ने अमीन से दस्तावेज मांगे, जिससे पता चल सके कि नकदी कहां से लाई गई और कहां ले जाई जा रही थी।

विज्ञापन
Black money: BSP leader's nephew could not give 50 lakh account, cash was recovered from the car in Chakeri
इसी गाड़ी से बरामद हुआ था कैश - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा के वेस्ट यूपी के मुख्य सेक्टर प्रभारी शमसुद्दीन राईन का भतीजा अमीन राईन उसकी कार से बरामद 50 लाख रुपये की नकदी का ब्योरा 24 घंटे बाद भी नहीं दे पाया। चकेरी में नकदी की बरामदगी के बाद शनिवार देररात तक टीमों ने उससे पूछताछ की थी। अमीन यह दावा तो कर रहा है कि रकम उसकी है और कारोबार से कमाई गई है, लेकिन इससे जुड़ा कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका है।
विज्ञापन


सोमवार को आयकर अफसर उससे दोबारा पूछताछ कर सकते हैं। शनिवार रात चकेरी में पुलिस और स्टैटिक टीम ने उरई निवासी बसपा नेता शमसुद्दीन के भतीजे अमीन की कार से 50 लाख रुपये बरामद किए थे। थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस और आयकर अफसरों ने अमीन से दस्तावेज मांगे, जिससे पता चल सके कि नकदी कहां से लाई गई और कहां ले जाई जा रही थी। लेकिन, वह कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। आशंका है कि नकदी चुनाव में खर्च करने के लिए ले जाई जा रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए भी टीमें जांच कर रही हैं। नकदी चकेरी थाने में रखी गई है।
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर और ई-मेल पर दें जानकारी
आयकर महानिदेशालय (अन्वेषण) लखनऊ की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि चुनाव के दौरान काले धन के इस्तेमाल को रोकने के लिए आयकर विभाग से हाथ मिलाएं। किसी को नकदी और अन्य मूल्यवान वस्तुओं आदि की जानकारी है तो वो बिना डर और संकोच किए सूचना दे। संबंधित व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-7540, ईमेल आईडी nodalec.itax-up@nic.in या फैक्स नंबर 0522-2233306 पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकदी बरामद होने के बाद तत्काल आयकर विभाग के अफसरों को जानकारी दे दी गई थी। आयकर के अफसर अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। मामले में जो भी कार्रवाई की जाएगी, वह आयकर विभाग की तरफ से होगी।

प्रमोद कुमार, डीसीपी पूर्वी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed