फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   black magic was taking place in jungle

तंत्र-मंत्र का चक्कर: जंगल पहुंचे ग्रामीण रह गए सन्न, फैला था खून ही खून

Thu, 26 Oct 2017 05:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 26 Oct 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
black magic was taking place in jungle
घटनास्थल पर पड़ा खून व पूजा का सामान - फोटो : अमर उजाला
देश को डिजिटल बनाने पर जोर दिया जा रहा है। चारो तरफ जागरुकता फैलाई जा रही है। लेकिन आज भी हमारे देश में ऐसी जगह हैं जहां अंधविश्वास अपनी मजबूत पकड़ बनाये हुए है और लोग तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़े हुए हैं। 
विज्ञापन

वहां से खून, फूल के साथ ही पूजा का सामान मिला है

black magic was taking place in jungle
डेमो पिक
मामला कानपुर के नर्वल इलाके का है जहां पर बुधवार शाम जंगल में बलि दिए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का दावा है कि गांव के एक तांत्रिक ने कार और बाइक सवारों के साथ बच्ची की बलि दी है। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में घुसे तो आरोपी भाग गए। पुलिस को वहां से खून, फूल के साथ ही पूजा का सामान मिला है। वहीं एसओ का कहना है कि किसी जानवर की बलि दी गई। मौके पर पड़े खून का नमूना लिया गया है। इसकी जांच से सच्चाई पता चल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्वल में मंधना से तुसौरा गांव के बीच बबूल का जंगल है

black magic was taking place in jungle
डेमो पिक
नर्वल में मंधना से तुसौरा गांव के बीच बबूल का जंगल है। शाम को किसान खेत पर काम कर रहे थे, जबकि कुछ बच्चे जानवर चरा रहे थे। इसी बीच जंगल से किसी बच्चे के चीखने की आवाज सुनाई दी। इस पर किसान रामबाबू ने बच्चों को जंगल में भेजा। बच्चे कुछ अंदर जाने के बाद चिल्लाते हुए बाहर आ गए। उन्होंने बताया कि जंगल में कार और बाइक सवार कुछ लोग एक बच्ची को काट रहे हैं। इसे सुनकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। वे लाठी-डंडे लेकर जंगल में घुस गए। रामबाबू, महेश सिंह और राकेश के मुताबिक उन्होंने वहां पर कार और बाइक सवार कुछ लोगों को गांव के तांत्रिक सुनील माहुट के साथ देखा। जमीन पर किसी बच्ची का शव पड़ा था। ग्रामीणों को देखकर सभी लोग शव को चादर में लपेटकर कार और बाइकों से भाग गए।
विज्ञापन

खबर जंगल में आग की तरह फैल गई

black magic was taking place in jungle
डेमो पिक
कुछ ही देर में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। इस पर आसपास के गांव ख्याजगीपुर, मंधना, ताजपुर और तुसौरा से ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। मौके पर खून और तंत्रमंत्र का सामान मिला। पुलिस का कहना है कि वहां पर कटा जानवर मिला है। खून का नमूना लेने के साथ ही तांत्रिक को पकड़ लिया गया है। पूछताछ चल रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। 

पुलिस देर से पहुंची

black magic was taking place in jungle
डेमो पिक
एसओ मीटिंग में व्यस्त थे, देर से पहुंची पुलिस 
ग्रामीणों ने जंगल में घुसने से पहले कंट्रोल रूम में सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस देर से पहुंची। एसओ क्रिकेट मैच की सुरक्षा मीटिंग में थे। इसलिए वे करीब एक घंटे देरी से मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पुलिस पहले खून का नमूना भी नहीं ले रही थी। जब उन लोगों ने हंगामा किया तो खून का नमूना लिया। सीओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया जानवर की बलि की बात सामने आ रही है। खून के नमूने की जांच से सच्चाई पता चल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed