फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP's district executive will change after seven years, 200 applications received

Kanpur News: सात साल बाद बदलेगी भाजपा की जिला कार्यकारिणी, 200 आवेदन आए

Tue, 03 Mar 2026 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
BJP's district executive will change after seven years, 200 applications received
कानपुर। भाजपा की उत्तर और दक्षिण जिला इकाई की कार्यकारिणी में सात साल बाद बदलाव किया जाएगा। सोमवार को इन दोनों जिला इकाइयों के लिए पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी के सामने पदाधिकारी बनने के लिए 200 से अधिक आवेदन आए। कोर कमेटी की ओर से भी कई जिम्मेदार कार्यकर्ताओं के नाम दिए गए हैं। पर्यवेक्षक ने बताया कि सभी पहलुओं को जांच कर होली के बाद यानि 10 मार्च तक दोनों जिलों की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में जब भाजपा उत्तर और दक्षिण जिला इकाइयों के अध्यक्षों का चयन हुआ था उसी दाैरान इन इकाइयों की कार्यकारिणी भी गठित की गई थी। तब से इन दोनों जिला इकाइयों में अध्यक्षों का चुनाव तीन बार कराया गया लेकिन कार्यकारिणी नहीं बदली गई। इसकी क्या वजह रही इसकी जानकारी पार्टी के पास भी नहीं है। अब जो कार्यकारिणी गठित होने जा रही है वह 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए बनाई जाएगी। जाहिर है पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना चाह रही है जो हर कीमत पर पार्टी के लिए काम करे। जिन लाेगों को जिला इकाई के लिए पदाधिकारी बनाया जाएगा उनकी उम्र 50 वर्ष या इससे कम होगी।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक रजनीकांत ने उत्तर और दक्षिण जिलों के पदाधिकारियों के लिए वहां के विधायकों, सांसदों, क्षेत्रीय इकाई पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों से एक-एक करके बात कर उनकी राय जानी। बताया जा रहा है कि जाे भी नाम आए हैं वह संगठन के अच्छे कार्यकर्ता हैं। किसी तरह का कोई विवाद नहीं मिला। इससे पहले उनके यहां पहुंचने पर उनका स्वागत पार्टी पदाधिकारियों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
2027 विधानसभा चुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव को देखते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जो भी पदाधिकारी बनाए जाएंगे वह पार्टी के मूल कार्यकर्ता होंगे। सभी के साथ न्याय किया जाएगा। होली के बाद सूची जारी हो जाएगी। - रजनीकांत माहेश्वरी, जिला पर्यवेक्षक भाजपा कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed