{"_id":"5da564fd8ebc3e93d028610b","slug":"bjp-workers-fighting-in-mandal-election-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में मंडल अध्यक्ष चुनाव के पहले दिन हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में मंडल अध्यक्ष चुनाव के पहले दिन हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट
Tue, 15 Oct 2019 12:05 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा में सोमवार से शुरू हुए मंडल अध्यक्ष चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दौरान कैंट विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। मंडल अध्यक्ष के लिए नामांकन करने वाला एक कार्यकर्ता घायल हो गया। पुलिस ने पहुंचकर मामले का शांत कराया।
नामांकन प्रक्रिया में सबसे पहले दोनों मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरा, जिसमें रामशंकर वर्मा और दूसरे रचित यादव थे। उसी दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री विनीत सोनकर पहुंच गए।

आरोप है कि विनीत ने पहले रामशंकर वर्मा को अपना नामांकन वापस लेने को कहा। जब वर्मा ने ऐसा करने से मना कर दिया तो विनीत ने गाली गलौज शुरू कर दिया। विनीत अपनी बेल्ट निकालकर रामशंकर को पीटने लगा।
रामशंकर को कंधे पर घाव हो गया है। फिर दोनों तरफ से कार्यकर्ता भी एक दूसरे से भिड़ गए। कुर्सियों को उठाकर पटकने लगे। करीब एक घंटे तक यह सब चलता रहा। इस संबंध में विनीत सोनकर का कहना है कि वह भी मंडल अध्यक्ष के लिए नामांकन करना चाहता था लेकिन रामशंकर और उससे जुड़े लोग उसे ऐसा करने से मना कर रहे थे जिसकी वजह से आपस में लोग उलझ गए। रामशंकर से जुड़े भाजपाइयों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह को पत्र लिखकर विनीत सोनकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कार्यकर्ताओं के बीच झगड़े की सूचना मिली है। कार्यकर्ताओं से बात की जाएगी। जिन लोगों को कोई आपत्ति है तो अपने उच्च पदाधिकारियों से शिकायत करनी चाहिए। जिसकी भी गलती होगी, उसके खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी। - उपेंद्र पासवान क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा