{"_id":"5d3b332a8ebc3e6cc30e92d3","slug":"bjp-worker-sloganeering-against-kanpur-mayor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के भाजयुमो पदाधिकारियों ने कुछ इस अंदाज में महापौर व भाजपा पार्षद के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के भाजयुमो पदाधिकारियों ने कुछ इस अंदाज में महापौर व भाजपा पार्षद के खिलाफ की नारेबाजी
Fri, 26 Jul 2019 10:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 26 Jul 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
भाजयुमो पदाधिकारी ने कूड़ा डाल महापौर और भाजपा पार्षद के खिलाफ किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जवाहर नगर में 25 जुलाई को फुटपाथ पर लगी अवैध दुकान तोड़ने पहुंचे प्रवर्तन दस्ते से भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष पवन गुप्ता ने दुर्व्यवहार किया था। शुक्रवार को पवन ने समर्थकों के साथ कमला नेहरू पार्क के पास कूड़ा डालकर प्रदर्शन किया।
महापौर प्रमिला पांडेय और भाजपा की क्षेत्रीय पार्षद नमिता मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी की। पार्षद ने पार्टी के उत्तरी जिलाध्यक्ष से मामले की शिकायत की है। नगर निगम जोन-4 के प्रभारी राधेश्याम पटेल के नेतृत्व में प्रवर्तन दस्ता गुरुवार को जवाहर नगर में ध्वस्तीकरण अभियान चला रहा था।
अभियान के दौरान वहां फुटपाथ पर टिनशेड लगाकर खस्ते की दुकान लगाने वाले भाजयुमो पदाधिकारी पवन गुप्ता ने प्रवर्तन दस्ते से दुर्व्यवहार किया। फिर भी उसे मोहलत दे दी गई थी। पवन ने शुक्रवार सुबह कमला नेहरू पार्क के बाहर प्रदर्शन किया। क्षेत्र में सफाई न होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में सप्पू पाठक, अंजू शुक्ला, केसी वर्मा, सौरभ, रमेश, पप्पू, मनोज आदि मौजूद रहे। उधर, इस वार्ड की पार्षद नमिता मिश्रा ने बताया कि पवन ने सुबह फिर फुटपाथ पर दुकान लगा ली। साफ-सुधरी सड़क पर कूड़ा डालकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए उनकी और महापौर की क्षवि धूमिल करने की कोशिश की।