फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp win this lok sabha seat but lost on muslim voters booth

यूपी की इस लोकसभा सीट पर भाजपा ने हारे मुस्लिम बहुल वाले बूथ, ये पार्टी बनी इनकी पहली पसंद

Mon, 27 May 2019 05:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 27 May 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
bjp win this lok sabha seat but lost on muslim voters booth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
यूपी के इटावा जिले की लोकसभा सीट पर भाजपा ने लगातार दूसरी बार फतह हासिल की है। डा रामशंकर कठेरिया यहां से सांसद बने हैं। उन्होंने महागठबंधन से उतरे सपा प्रत्याशी कमलेश कठेरिया को हराया है। समाजवादी पार्टी को उसके ही घर में भाजपा ने दूसरी बार पटखनी दी है। इस सबके बाद भी एक दिलचस्प पहलू जो सपा के पक्ष में हैं कि नगर क्षेत्र के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों की बात करें तो ऐसे बूथों पर भाजपा को हार का ही सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


पूरे पांच साल सबका साथ सबका विकास के जिस मूल मंत्र के साथ मोदी सरकार ने काम किया। उस मंत्र का असर भले ही गरीब तबके पर हुआ हो, मुस्लिम समाज में कोई खास असर नहीं दिखा। इटावा विधानसभा क्षेत्र में बसरेहर और बढ़पुरा ब्लॉक क्षेत्र के साथ नगर क्षेत्र जुड़ा है। इस क्षेत्र के मुस्लिम वोटर के लिए समाजवादी पार्टी ही पहली पसंद रही है।
विज्ञापन


 

इसलिए मुस्लिम वोट हासिल करने में सफल नहीं रही भाजपा

दरअसल लोकसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से मैदान में मौजूद रहे शंभू दयाल दोहरे पर भी मुस्लिम वोट हासिल करने में सफल नहीं रहे। सदर विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम बहुल मोहल्लों के बूथों को देखें तो साबितगंज, उर्दू मोहल्ला, मेवाती टोला, शाहग्रान, मुफ्ती टोला, मकसूदपुरा, शाहकमर, कस्साब खां, भूरा, गाड़ीपुरा, काजी टोला, पेच आदि मोहल्लों के बूथों पर सपा प्रत्याशी कमलेश कठेरिया को एकतरफा वोट हासिल हुए हैं। 

नगर क्षेत्र के जीआईसी मतदान केंद्र पर कुल 13 बूथ हैं। इन पर मेवाती टोला, महमूदाबाद, रेलवे बाजार, कटरा पुर्दल खां और शादीलाल धर्मशाला मोहल्लों के मतदाता वोट करते हैं। यहां के जो मुस्लिम बहुल बूथ रहे। वहां भाजपा प्रत्याशी को गठबंधन प्रत्याशी की तुलना में बेहद कम वोट हासिल हुए। बूथ संख्या 205 पर भाजपा को 255 व सपा को 488 वोट मिले।

 
विज्ञापन

सपा प्रत्याशियों को मिले मुस्लिम वोट फिर भी हारा चुनाव

इसी तरह यहां के उन बूथों पर सपा प्रत्याशी को अच्छे वोट मिले। जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या बेहतर रही। लेकिन भाजपा समर्थित वोटों ने उनकी अहमियत कम कर दी और मामला लगभग बराबरी पर ला दिया। ऐसे ही मुस्लिम बहुल शाहकमर मोहल्ला के शाहकमर के बूथ संख्या 273 पर भाजपा को 310 और सपा को 363 वोट मिले।

मोहल्ला शाहग्रान आदि मुस्लिम मोहल्लों से जुड़े सदर तहसील के बूथ संख्या 247 पर भाजपा को 185 व सपा को 253, बूथ संख्या 248 पर क्रमश: 104 व 376, बूथ संख्या 249 पर 89 व 270 वोट मिले हैं। कटरा फतेह महमूद खां, मुफ्ती टोला, मकसूदपुरा व पेच मोहल्लों से जुड़े लाला लाजपत राय मतदान के बूथ संख्या 250 पर भाजपा को महज 87 व सपा को 376 वोट मिले। बूथ संख्या 253 पर भाजपा को 79 व सपा को 222 वोट हासिल हो पाए। दबगरान रोड बूथ 255 पर भाजपा को सिर्फ 26 व सपा को 355, बूथ संख्या 256 पर भाजपा 47 व सपा 292 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed