{"_id":"677d832ceec2ba590e04c130","slug":"bjp-will-take-constitution-pride-campaign-to-settlements-kanpur-news-c-12-1-knp1007-959909-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अभी सिर्फ भाजपा दक्षिण में ही जिलाध्यक्ष का चुनाव, 9 को आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अभी सिर्फ भाजपा दक्षिण में ही जिलाध्यक्ष का चुनाव, 9 को आवेदन
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर आवेदन करने के लिए अब सिर्फ दो मंडल अध्यक्ष और एक जिला प्रतिनिधि का समर्थन जरूरी होगा। अभी तक मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की कुल संख्या का 9 प्रतिशत रखा गया था। अब इसमें बदलाव किया गया है। इसी तरह आवेदन के लिए अब 9 जनवरी की तारीख रखी गई है, क्योंकि अभी सिर्फ दक्षिण जिला इकाई में मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई है, ऐसे में सिर्फ यहीं पर ही जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
आवेदनकर्ताओं से कहा गया है कि केवल वे ही सक्रिय कार्यकर्ता अपना आवेदन जमा करें, जो 45 से 60 वर्ष के बीच की आयु के हैं। आवेदन पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय केशवनगर में दोपहर 12 से अपरान्ह तीन बजे के बीच लिया जाएगा। आवेदन चुनाव अधिकारी कांता कर्दम और जिला पर्यवेक्षक जयप्रकाश चतुर्वेदी को देना है। आवेदन के साथ हाईस्कूल का प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। इस बीच पूर्व सांसद कांता कर्दम मंगलवार को देर शाम शहर आ गई हैं। वह सर्किट हाउस में रुकी हैं। बुधवार को वह भाजपा नेताओं से भी वहीं पर मिलेंगी। उत्तर, ग्रामीण और देहात जिला इकाई में अभी तक मंडल अध्यक्ष घोषित नहीं हो पाए हैं, इसलिए यहां जिलाध्यक्षों के लिए चुनाव की प्रक्रिया अभी नहीं होगी।