फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp will play dalit card on dhamm yatra

मुलायम के गढ़ पर शाह की नजर, चलेंगे ट्रंप कार्ड

Fri, 14 Oct 2016 01:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 14 Oct 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
bjp will play dalit card on dhamm yatra
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
अमित शाह की नजर यूपी चुनाव में मुलायम का गढ़ पर है। यही कारण है कि वह धम्म चेतना यात्रा के समापन के साथ ही मुलायम परिवार से संबंधित कुल 33 विधानसभा सीटों को जीतने की रणनीति तैयार कर लेंगे। इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को कानपुर आ रहे हैं। वे सारनाथ से निकली धम्म यात्रा का समापन यहां करेंगे। शाह का भाषण भी होगा। इसके लिए कानपुर मंडल के सात जिलों से करीब 25 हजार दलितों की भीड़ जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन

कानपुर मंडल से इटावा, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद जिले जुड़े हैं, जिन्हें सपा का गढ़ माना जाता है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का गृह जनपद इटावा है। भाजपा इस किले को भी भेदना चाहती है। भाजपा का इरादा लोकसभा चुनाव का इतिहास दोहराने का है। दो साल पहले हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सपा सुप्रीमो के गृह जनपद की लोकसभा सीट भी जीत ली थी। अब निगाह सुरक्षित सहित सभी 33 विधानसभा सीटों को जीतने पर है। इसी की मजबूत आधारशिला रखने में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष कानपुर आ रहे हैं।   
विज्ञापन


ये हैं सुरक्षित सीटें 
कानपुर नगर की बिल्हौर और घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र। कानपुर देहात की रसूलाबाद, कन्नौज की कन्नौज सदर, फर्रुखाबाद की कायमगंज, इटावा की भरथना, औरैया की औरैया सदर और फतेहपुर की खागा विधानसभा सीट। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों से आएगी भीड़
कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फर्रुखाबाद और फतेहपुर। 

बुंदेलखंड परिक्षेत्र को बाहर रखा
धम्म चेतना यात्रा के समापन समारोह से बुंदेलखंड परिक्षेत्र को बाहर रखा गया है। कानपुर मंडल के ही पदाधिकारी, कार्यकर्ता दलितों के साथ आएंगे। पहले बुंदेलखंड परिक्षेत्र के (हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, उरई, चित्रकूट और बांदा) कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया था। 











 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed